BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एक्शन में सरकार : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार हटाये गये

by bnnbharat.com
January 31, 2020
in Uncategorized
एक्शन में सरकार : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार हटाये गये

एक्शन में सरकार : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के एमडी राहुल पुरवार हटाये गये

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: राज्य सरकार एक्शन में आ गई है. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार पुरवार को शुक्रवार को पद से हटा दिया. उन्हें कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है. इसी तरह सूचना जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन प्रसाद गुप्ता को भी उनके पद से हटाते हुए कार्मिक में योगदान देने का निर्देश दिया गया है.

जानकारी हो कि गुरुवार को ही पूर्व मंत्री सरयू राय ने मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा था कि बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार कमीशन मांगते हैं. जांच में यह साबित हो चुका है. ऐसे में उनपर कार्रवाई होनी चाहिए.

राय ने कहा है कि टाटा प्रोजेक्ट लिमिटिड के एक अधिकारी अविनाश कुमार ने झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को एक औपचारिक शिकायत मेल से भेजा था. शिकायत में उन्होंने कहा था कि विद्युत विकास निगम के एक काम करने के एवज में 42 करोड़ रुपए का भुगतान करने की संचिका निगम के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार के पास लंबित है. वे 2.5 प्रतिशत कमीशन चाहते हैं. उनका कहना है कि इस कमीशन में मुख्यमंत्री तक की हिस्सेदारी है.

मुख्य सचिव ने इस शिकायत की जांच के लिए तत्कालीन ऊर्जा सचिव वंदना दादेल को भेज दिया. वंदना दादेल ने जांच की और शिकायत को सही पाया. संबंधित संचिका की गतिविधियों के आधार पर भी शिकायत को सही पायी गयी. मुख्य सचिव ने जांच प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया. करीब 6 महीना तक संचिका मुख्यमंत्री के पास पड़ी रही. इसपर कोई कार्रवाई नहीं हुई. विधानसभा चुनाव पूरा हो जाने के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री ने संचिका को इस आदेश के साथ विभाग में भेज दिया कि जांच प्रतिवेदन पर वर्तमान ऊर्जा सचिव का मंतव्य प्रात किया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अंचल स्तर के लंबित मामलों के कार्यों का निपटारा करें ससमयः नैंसी सहाय

Next Post

निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी, अगले आदेश तक रोक

Next Post
निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी, अगले आदेश तक रोक

निर्भया के दोषियों को कल नहीं होगी फांसी, अगले आदेश तक रोक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d