BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है सरकार

by bnnbharat.com
September 9, 2020
in समाचार
नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

ग्वालियर: क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी. प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सड़कों के भूमिपूजन समारोह में यह बात कही. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने की. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी, मण्डल अध्यक्ष प्रयाग तोमर सहित जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे.

लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ 7 लाख 95 हजार रूपए की लागत से मोतीझील एबी रोड़ से कमलाराजा युवराज मार्ग वाया कृष्णा नगर मार्ग का निर्माण करने के साथ ही 4 करोड़ 7 लाख 33 हजार रूपए की लागत से कमलाराजा युवराज मार्ग का निर्माण किया जा रहा है. इन दोनों ही सड़कों के बन जाने से आम जनों को आवागमन की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 7 सड़कों के लिये 42 करोड़ 87 लाख 49 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है. इन सड़कों के बन जाने से लोगों को बेहतर सुविधाऐं उपलब्ध होंगी. उन्होंने कहा कि आमजनों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने के लिये निरंतर कार्य कराए जा रहे हैं. नगर निगम के माध्यम से भी विभिन्न गलियों में सीमेंट कंक्रीट सड़कों के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है.

ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि नागरिकों ने जो भरोसा मुझ पर दिखाया है उस पर मैं खरा उतरुंगा. जनता की सेवा के कार्य में कोई कमी नहीं आने दूंगा. विकास के कार्य तेजी से हों और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिये सदैव कार्य करता रहूंगा.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के कार्यों को तेजी के साथ कर रही है. आमजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिये बड़ी संख्या में विकास कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है. सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. इसके साथ ही शहर में अमृत परियोजना के तहत सीवर और पानी की समस्या के निदान के लिए तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं. आने वाले दिनों में ग्वालियर की तस्वीर बदली-बदली नजर आयेगी.

सांसद शेजवलकर ने कहा कि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर क्षेत्र के विकास के लिये निरंतर कार्य कर रहे हैं. उनके प्रयासों से विकास के अनेक कार्य पूर्ण हुए हैं और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं. आने वाले दिनों में उनके द्वारा स्वीकृत किए गए कार्य पूर्ण होने पर लोगों को और बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगीं. उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के विकास के लिये कार्य कर रहे हैं.

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार आम जनों के हित में बेहतर कार्य कर रही है. क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिये तेजी के साथ कार्य किए जा रहे हैं. सड़क, पानी, बिजली, सीवर के साथ-साथ आमजनों को सस्ते और अच्छे आवास भी उपलब्ध हों इसके लिये प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण किया जा रहा है.

कार्यक्रम के प्रारंभ में बताया गया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सागरताल बावड़ी से रेल्वे क्रॉसिंग व्हाया आनंदनगर मार्ग, मोतीझील एबी रोड़ से कमलाराजा युवराज मार्ग व्हाया कृष्णानगर मार्ग, कमलाराजा युवराज मार्ग, अटल गेट से बहोड़ापुर चौराहा तक फोरलेन मार्ग, सागरताल बावड़ी से जलालपुर व्हाया बड़े पीर की दरगाह मार्ग चौड़ीकरण एवं पुनर्निर्माण, जेल तिराहा से बहोड़ापुर चौराहा मार्ग एबी रोड़ एवं सागरताल बावड़ी से जलालपुर चौराहा फोरलेन मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान निरंतर चले: मुख्यमंत्री

Next Post

महाराष्ट्र में भूकंप का सिलसिला जारी, आज रिक्टर स्केल पर 3.2 रही भूकंप की तीव्रता

Next Post
महाराष्ट्र में भूकंप का सिलसिला जारी, आज रिक्टर स्केल पर 3.2 रही भूकंप की तीव्रता

महाराष्ट्र में भूकंप का सिलसिला जारी, आज रिक्टर स्केल पर 3.2 रही भूकंप की तीव्रता

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d