रांची. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि झारखंड सरकार खेल और खिलाडियों के विकास के लिए ढृढ़संकल्पित है और मुख्यमंत्री खेलों के माध्यम से राज्य के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं. झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सह वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने राज्य के बेहतरी के लिए इस बार बजट में पर्यटन और खेल पर विशेष फोक्स किया है. मुख्यमंत्री ने राज्य के 39 खिलाडियों को सीधी नियुक्ति की भी घोषणा की है, जो 15 मार्च को नियुक्ति पत्र दिये जाने की घोषणा है.
उन्होंने कहा राज्य में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद खेल को बढ़ावा देने के लिए सभी जिलों में खेल पदाधिकारियों के अलावा शिक्षकों को भी नियुक्त किया गया है, जो भविष्य में सरकार यहां की खिलाडियों को सीधी नियुक्ति पत्र देने का योजना है.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने झारखंड के युवा खिलाडियों की प्रतिभा को दबाने का काम किया है. महागठबंधन की सरकार ने खिलाडियों की प्रतिभा को उजागर करने के लिए सभी गांवों में एक-एक सिद्धो-कान्हो खेल क्लब की स्थापना करेगी जहां युवा एवं खेल गतिविधियों से संबंधित कार्यक्रम के लिए राशि 25 हजार रूपया भी दी जाएगी. वहीं मुख्यमंत्री ने खेल विश्वविद्यालय की स्थापना को मूर्त रूपे देन का भी प्रस्ताव लाया है. महिला फुटबॉल को बढ़ाने के लिए आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के साथ समझौता करने की बात कही है.
प्रवक्ता शमशेर आलम ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने राज्य में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कई कार्य कर रही है. इसके लिए नई पर्यटन नीति लागू करने का प्रस्तावित है. इस नीति से यहां के लोगों को रोजगार के अतिरिक्त अवसर उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि झारखंड के दुर्गम पर्यटन क्षेत्रों में पर्यटकों को सुगम पहुंच दिया जाएगा. तथा अधिकाधिक पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रोप वे निर्माण भी करने के प्रति प्रयत्नशील है.

