BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही हैः राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार आम आदमी की जेब खाली कर रही है और अपने मित्रों की जेब मुफ्त में भर रही है. गांधी ने ट्वीट किया है कि पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब यह जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं है, बल्कि कम हुआ है.

उन्होंने आगे लिखा है कि पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर है. आपकी जेब खाली करके मित्रों को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ्त में कर रही है. गांधी ने अपने ट्वीट में फ्यूललूटबायबीजेपी हैशटैग का इस्तेमाल किया है. कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर अधिक कर लगाकर लोगों को लूटने का आरोप लगाया है और इनकी कीमत कम करने की मांग की है. गौरतलब है कि इससे पहले अखिलेश यादव और कई बड़े विपक्ष के नेता केन्द्र सरकार पर निशाना साध चुकी है. पेट्रोल-डीजल के बढ़ते भावों के चलते आम जन का जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. जिस पर राहुल ने ट्वीट करके निशाना साधा है. हालांकि सरकार ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. राहुल का कहना है कि जब आपकी नजर तेजी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब यह जरूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं है, बल्कि कम हुआ है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई के समन पर दिया जवाब, कहा- मंगलवार को मेरे घर आएं

Next Post

सदन में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, भगवान श्रीराम के नाम पर रखा जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम

Next Post
सदन में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे, भगवान श्रीराम के नाम पर रखा जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम

सदन में लगे 'जय श्री राम' के नारे, भगवान श्रीराम के नाम पर रखा जाएगा अयोध्या एयरपोर्ट का नाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d