उन्नाव: जिनके कंधों पर समस्याओ के निस्तारण की जिम्मेदारी हैं,उनकी नियुक्ति के लिए शासन गम्भीर नहीं हैं.कर्मचारियों के कमी के कारण फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण नहीं हो पा रहा हैं. तहसीलदार का पद रिक्त होने से वादो’ की सुनवाई का काम प्रभावित है. गत फरवरी 20 को तहसीलदार का तबादला सफीपुर ही गया था. जिसके बाद सात महीने से तहसीलदर की नियुक्ति न होने से आय,जाति प्रमाण पत्र आदि कार्यं प्रभावित है. जबकि कोर्ट न चलने से बादो’ का निस्तारण नहीं हो या रहा है.
समस्याओं के निस्तारण पर काम जारी है. कर्मचारियो की नियुक्ति जल्द होगी .
राजेश चौरसिया, एस डी एम पुरवा
इन पदो पर भी अब तक नहीं हो पाई नियुक्ति
लेखपाल 20
राजस्य निरीक्षक 04
सग्रह अमीन 21
राज़स्व लेखाकार 02
उपजिलाधिकारी पेशकार 01
न्यायिक तहसीलदार पेशकार 01
चतुर्थ श्रेणी 11

