BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए है तैयार: रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
May 13, 2020
in समाचार
सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए है तैयार: रामेश्वर उरांव
Share on FacebookShare on Twitter
  • केंद्र सरकार द्वारा जारी राहत पैकेज की सराहना की

चतरा: चतरा में खाद्यान्न वितरण में हो रही गड़बड़ियों की शिकायत पर झारखंड के वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव आज अचानक चतरा पहुंचे. जहां उन्होंने सबसे पहले खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण किया. उसके बाद परिसदन स्थित सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक की.

बैठक के दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को अनाज वितरण में पारदर्शिता लाते हुए गरीब और जरूरतमंद परिवारों को यथाशीघ्र अनाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक के बाद वित्त मंत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में लॉक डाउन को ले केंद्र सरकार के गाइडलाइन का अनुपालन होगा. उन्होंने कहा कि लॉक डाउन के दौरान जीवन के साथ-साथ जीविका का भी ध्यान रखना जरूरी है. जब तक जीविका और जीवन में संतुलन नहीं बनेगा तब तक अर्थव्यवस्था संतुलित नहीं रह सकता.

उन्होंने पीएम के राहत पैकेज का स्वागत करते हुए केंद्र सरकार की सराहना की. हालांकि कहा कि पूर्व में प्राप्त पैकेज को इस राहत पैकेज से जोड़ना सही नहीं है. अब आगे क्या घोषणाएं होती है इसपर नजर है. वित्त मंत्री ने लॉक डॉउन चार के दौरान प्रदेश में बंदिशों के साथ लोगों को रियायतें भी देने का संकेत दिया.

रामेश्वर उरांव ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तभी रुकेगा जब प्रवासी मजदूरों पर नजर रखी जाएगी. क्योंकि जितने भी पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं सभी के ट्रैवल हिस्ट्री हैं. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा न रहे इसे लेकर सरकार 86.24 प्रतिशत लोगों का राशन कार्ड बना चुकी है. शेष बचे नन पीडीएस लोगों को भी अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

उन्होंने  कहा कि राज्य सरकार गरीबों, मजदूरों, किसानों, छोटे व्यापारियों, खोमचा व चाय दुकानदारों को आर्थिक मदद देगी. उन्होंने राज्य की आबादी को तीन भागों में बांटकर अनाज आपूर्ति करने की बात कही है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गुजरात से डालटनगंज पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन

Next Post

आदिवासी उत्पादों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना चाहिए: अर्जुन मुंडा

Next Post
आदिवासी उत्पादों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना चाहिए: अर्जुन मुंडा

आदिवासी उत्पादों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ना चाहिए: अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d