BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार लोगों को नकद सहयोग नहीं देकर कर रही है अर्थव्यवस्था को बर्बाद: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
June 6, 2020
in समाचार
सरकार लोगों को नकद सहयोग नहीं देकर कर रही है अर्थव्यवस्था को बर्बाद: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि सरकार कोरोना वायरस के संकट के समय लोगों और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र की इकाइयों को नकद सहयोग नहीं देकर अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर रही है.

उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार का यह रुख ‘नोटबंदी 2.0’ है. गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया, ‘सरकार लोगों और एमएसएमई को नकद सहयोग देने से इनकार करके हमारी अर्थव्यवस्था को सक्रियता के साथ नष्ट कर रही है. यह नोटबंदी 2.0 है.’

गौरतलब है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पिछले कई हफ्तों से सरकार से यह मांग कर रहे हैं कि गरीबों, मजदूरों और एमएसएमई की वित्तीय मदद की जाए. उनका कहना है कि लोगों को खातों में अगले छह महीनों के लिए 7500 रुपये महीने भेजे जाएं और तत्काल 10 हजार रुपये दिए जाएं.

हाल ही में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए राहुल गांधी ने बजाज ऑटो के प्रबंध संचालक राजीव बजाज से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इसमें भी उन्होंने गरीबों के खाते में नकद हस्तांतरण की बात की थी.

बातचीत में बजाज ने कहा था कि लोगों की सोच बदलने और जीवन को पटरी पर लाने की जरूरत है. इसमें लंबा समय लग सकता है. आम आदमी के नजरिए से लॉकडाउन काफी मुश्किल है. भारत जैसा लॉकडाउन कहीं नहीं हुआ. हर कोई बीच का रास्ता निकालना चाहता है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्कूल फीस वसूलने के हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देगी पंजाब सरकार, हरी झंडी मिलने तक नहीं खुलेंगे स्कूल

Next Post

कम या बिना लक्षण वाले मरीजों को 24 घंटे में करें डिस्चार्ज: सीएम केजरीवाल

Next Post
कम या बिना लक्षण वाले मरीजों को 24 घंटे में करें डिस्चार्ज: सीएम केजरीवाल

कम या बिना लक्षण वाले मरीजों को 24 घंटे में करें डिस्चार्ज: सीएम केजरीवाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d