BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अगले वित्त वर्ष के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना कर सकती है सरकार

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
अगले वित्त वर्ष के लिए स्वास्थ्य बजट को दोगुना कर सकती है सरकार
Share on FacebookShare on Twitter


बजट में कुछ नई स्वास्थ्य सेवाओं का भी हो सकता है ऐलान
नए प्रोग्राम की फंडिंग के लिए बढ़ सकता है हेल्थकेयर सेस
स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च जीडीपी का 1.3% , चार सालों में 4% करने का लक्ष्य

नई दिल्ली:- एक फरवरी को पेश होने वाले बजट में अगले वित्त वर्ष के लिए स्वास्थ्य बजट पर खर्च को दोगुना किया जा सकता है. सूत्रों की मानें तो कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ये बड़ा फैसला ले सकती है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश किए जाने वाले बजट में स्वास्थ्य का बजट दोगुना कर सकती हैं. इसे 1.2-1.3 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है. हालांकि मौजूदा वित्त वर्ष में स्वास्थ्य बजट 626 बिलियन रुपये (67,484 करोड़) रुपये का है. इसके साथ ही वित्त मंत्री बजट में कुछ नई स्वास्थ्य सेवाओं का भी ऐलान कर सकती हैं.

सूत्रों का कहना है कि भारत के हेल्थकेयर खर्च को जीडीपी के 4% तक ले जाने के उद्देश्य से वित्त मंत्री चार साल के स्वास्थ्य बजट की योजना पेश कर सकती हैं. सरकार नए प्रोग्राम की फंडिंग के लिए हेल्थकेयर सेस को भी बढ़ा सकती है. वर्तमान में यह सेस इनकम टैक्स और कॉर्पोरेट टैक्स का 1 फीसदी है. हर साल सरकार को हेल्थ सेस से लगभग 150-160 अरब रुपये प्राप्त होते हैं.

दशकों से उच्च विकास दर के बावजूद भारत में स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकारी खर्च जीडीपी का 1.3% ही है, जो विकसित और ब्रिक्स देशों (ब्राजील-रूस-इंडिया-चीन-साउथ अफ्रीका) की तुलना में काफी कम है. अब कोरोना महामारी जैसी आपदा को देखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम करने पर विचार किया जा रहा है, जिसके लिए इस पर खर्च बढ़ाने की आवश्यकता है. इसीलिए अगले चार सालों में इसे जीडीपी का 4% करने का लक्ष्य रखा गया है.

उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य सेवाओं पर चीन में जीडीपी का 3.2%, अमेरिका में 8.5% और जर्मनी में 9.4% खर्च हेल्थ पर होता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप और उनके भाई काइल हुए कोरोना से संक्रमित

Next Post

शादी के बाद मिल रहे फैंस के प्यार के लिए वरुण धवन ने कहा शुक्रिया

Next Post
शादी के बाद मिल रहे फैंस के प्यार के लिए वरुण धवन ने कहा शुक्रिया

शादी के बाद मिल रहे फैंस के प्यार के लिए वरुण धवन ने कहा शुक्रिया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d