पंकज सिन्हा,
लातेहार: झारखंड विकास मोर्चा सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी की जनादेश यात्रा के दौरान शनिवार को जनादेश यात्रा जिले की बरवाडीह के बेतला पहुंचा. जहां बेतला में पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित सभा को बाबूलाल मरांडी ने संबोधित भी किया. सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान की रघुवर सरकार को गिरते हुए सरकार की नाकामियां गिनाई और राज्य में फैले भूखमरी भ्रष्टाचार बेरोजगारी को खत्म करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा को जनादेश देने की अपील की. बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सरकार पर राज्य की जनता के पैसे को बंदरबांट करने का भी आरोप लगाया.

