दिल्ली: हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पहले क्या होता था कि हिमाचल प्रदेश, कम आबादी वाला एक छोटा पहाड़ी राज्य है इसलिए वहां संसाधनों की कोई खास जरूरत नहीं है. इस सोच के कारण केंद्र से हिमाचल को दी जाने वाली धनराशि काफी कम होती थी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जो लोग खेती के बारे में नहीं जानते वो किसानों को गुमराह कर रहे हैं. सरकार का इरादा कभी एमएसपी खत्म करने का न था, न है और न ही ये भविष्य में होगा. मंडी व्यवस्था भी जारी रहेगी.
हिमाचल प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने कहा, “ये दुष्प्रचार किया गया कि किसानों की जमीन कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के माध्यम से छीन ली जाएगी, कोई भी मां का लाल किसानों से उनकी जमीन नहीं छीन सकता है. ये मुकम्मल व्यवस्था कृषि कानूनों में की गई है.”

