BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

16 लाख बिहारी प्रवासियों तक हेल्पलाइन के जरिए पहुंची सरकार

by bnnbharat.com
May 3, 2020
in समाचार
16 लाख बिहारी प्रवासियों तक हेल्पलाइन के जरिए पहुंची सरकार

16 लाख बिहारी प्रवासियों तक हेल्पलाइन के जरिए पहुंची सरकार

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण के मद्देनजर देश के विभिन्न राज्यों में बिहार के प्रवासी श्रमिकों को सहयोग एवं सहायता पहुंचाने के लिए दिल्ली स्थित बिहार भवन में स्थापित कंट्रोल रूम से रविवार तक 1,11,913 सूचनाएं तथा कुल 16,10,525 लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई.

बिहार भवन के रेजीडेंट कमिश्नर ने कहा कि कंट्रोल रूम में केवल रविवार को कॉल, गूगल डॉक, व्हाट्सएप्प एवं अन्य माध्यमों से 3,349 सूचनाएं प्राप्त हुईं तथा प्रवासी श्रमिकों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचनाओं के आधार पर 38,758 व्यक्तियों की समस्याओं पर एक्शन लिया गया.

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जो देश के विभिन्न भागों में फं से हुए हैं उनके लिये संबंधित राज्य सरकारों एवं जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर भोजन, आवासन एवं चिकित्सा की आवश्यक व्यवस्था की जा रही है.

विपिन कुमार ने बताया कि इन समस्याओं पर संबंधित राज्यों के वरीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित और यथोचित कार्रवाई की गयी. बिहार सरकार द्वारा लाखों प्रवासियों के बुनियादी सहयोग एवं सहायता हेतु युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है.

विदित हो कि बिहार भवन में नियंत्रण कक्ष (011-23792009, 011-23014326, 011-23013884) स्थापित किया गया है, जिसमें कॉल्स, फैक्स, इंटरनेट और ईमेल की सुविधा है. इसमें तीन पालियों में पदाधिकारियों और कर्मियों की नियुक्ति की गयी है.

नियंत्रण कक्ष के इन तीन टेलीफोन नम्बरों पर दस हंटिंग लाइन भी चालू किया गया है, ताकि सारे फोन निर्बाध रूप से काम करते रहें और फोन करने वालों को किसी भी तरह की तकनीकी परेशानी का सामना न करना पड़े.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोटा से चितरपुर पहुंचे 10 छात्र-छात्राएं, स्क्रीनिंग के बाद छोड़ा गया घर 

Next Post

पुलिस कप्तान ने असहाय लोगों को स्वयं भोजन परोस कर पेश की मानवता की मिशाल

Next Post
पुलिस कप्तान ने असहाय लोगों को स्वयं भोजन परोस कर पेश की मानवता की मिशाल

पुलिस कप्तान ने असहाय लोगों को स्वयं भोजन परोस कर पेश की मानवता की मिशाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d