BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के लिए तैयार : वित्त मंत्री

by bnnbharat.com
December 3, 2019
in समाचार
भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के लिए तैयार : वित्त मंत्री

भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के लिए तैयार : वित्त मंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: आर्थिक सुस्सी के बीच मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार आगे और भी आर्थिक सुधार करने को तैयार है. इंडिया स्वीडन बिजनेस समिट को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने आगे कहा कि भारत को अधिक आकर्षक निवेश स्थल बनाने के लिए सरकार और सुधारों के लिए तैयार है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि सरकार ने कॉर्पोरेट टैक्स घटाने सहित कई बड़े कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि ‘मैं केवल यह आमंत्रित और आश्वासन दे सकती हूं कि भारत सरकार विभिन्न क्षेत्रों में आगे सुधार के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे वह बैंकिंग, खनन या बीमा के अलावा कोई और अन्य सेक्टर हो.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा कि यह कहना गलत है कि नरेंद्र मोदी सरकार आलोचना नहीं सुनती है. कार्पोरेट कर में कटौती से जुड़े संशोधन वाले ‘कराधान विधि संशोधन) विधेयक 2019’ पर लोकसभा में चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार आलोचना सुनती है और सकारात्मक ढंग से जवाब देती है तथा कदम भी उठाती है.

मंत्री ने एक आर्थिक समाचार पत्र के कार्यक्रम में उद्योगपति राहुल बाजाज के ‘डर का माहौल’ वाले बयान का हवाला देते हुए कहा कि उस जगह गृह मंत्री अमित शाह) ने पूरा जवाब दिया और जब भी आलोचना होती है तो यह सरकार सुनती है और जवाब देती है.

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया में तो कुछ लोगों ने सबसे खराब वित्त मंत्री कह दिया, लेकिन मैंने कुछ नहीं कहा. मंत्री ने कहा कि यह सरकार और प्रधानमंत्री आलोचनाओं को सुनते हैं और सकारात्मक ढंग से जवाब देते हैं.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को कहा है कि उन्होंने पर्सनल इनकम टैक्स को कम करने के लिए सांसदों से बात की है और उनके सुझाव ले रही हैं. उन्होंने कहा कि इसमें कटौती का निर्णय इसके फायदों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा, ना सिर्फ इसलिए कि पहले सरकार ने कॉरपोरेट टैक्स में कटौती की है.

पर्सनल इनकम टैक्स की दरों के बारे में वित्त मंत्री का बयान उस प्रश्न के जवाब में आया है, जो टीएमसी के नेता सौगत रॉय द्वारा लोकसभा में कार्रवाही के दौरान पूछा गया था. वित्त मंत्री ने कहा कि वे उन सभी का सम्मान करती हैं, जो अपनी आजीविका के लिए कमा रहे हैं, टैक्स भर रहे हैं और अपने बिजनेस के साथ ही परिवार का भी ध्यान रख रहे हैं. इसलिए पर्सनल इनकम टैक्स उसके फायदों को ध्यान में रखते हुए ही लिया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गिलोय शरीर के लिए है काफी फायदेमंद, जानें कैसे ?

Next Post

नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोगों से चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Next Post
नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोगों से चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

नक्सलियों ने बैनर लगाकर लोगों से चुनाव बहिष्कार करने की दी चेतावनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d