BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए तैयार-हेमंत सोरेन

बीजेपी नेता दिल्ली के नेतृत्व से बातचीत कर सीबीआई से जल्द जांच शुरू करने का आग्रह करें

by bnnbharat.com
June 24, 2020
in Uncategorized
सरकार रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए तैयार-हेमंत सोरेन

सरकार रामेश्वर मुर्मू हत्याकांड मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा के लिए तैयार-हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter

रांची : अमर शहीद सिद्धो-कान्हू मुर्मू के छठी पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्याकांड मामले में निष्पक्ष और त्वरित जांच को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया है कि झारखंड सरकार इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए तैयार है. मुख्यमंत्री ने बुधवार शाम को झारखंड मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार को इस हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच कराने से कोई परहेज नहीं है.
हेमंत सोरेन ने इस मामले को जोर-शोर से उठाने वाले भाजपा नेताओं से भी आग्रह किया है कि वे दिल्ली में अपने नेताओं से बातचीत कर सीबीआई के माध्यम से दूध का दूध और पानी का पानी कराने में सहयोग करें. मुख्यमंत्री ने कहा कि सीबीआई से भी कोई बेहत्तर संस्था जांच के लिए हो, तो राज्य सरकार उस संस्था से जांच के लिए अनुशंसा करने को तैयार है. झारखंड सरकार ने स्पष्ट तौर पर मामले की गहन छानबीन और सारे तथ्यों को सामने लाने का आदेश दिया है. जल्द ही इस मामले में पूरी आधिकारिक जानकारी मीडिया के माध्यम से बीजेपी नेताओं के कानों तक भी पहुंचा दी जाएगी.
खूंटी जिले में कॉबिंग ऑपरेशन में एक निर्दाष ग्रामीण की गोलीबारी में हुई मौत मामले में मुख्यमंत्री ने दुःख जताते हुए कहा कि आज मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस घटना से वे भी मर्माहत है, सरकार ने कल ही मृतक की पत्नी के बैंक खाते में दस लाख रुपये मुआवजा की राशि जमा कराने का निर्णय लिया है, साथ ही एक सदस्य को जिले में ही सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने के लिए मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सामाजिक संगठनों की बैठक में रिम्स में नियुक्ति घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की हुई मांग

Next Post

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन सदमें में

Next Post
युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन सदमें में

युवती ने फांसी लगाकर दी जान, परिजन सदमें में

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d