BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मूकदर्शक बनी हुई है सरकार : अशोक कुमार भगत

by bnnbharat.com
January 24, 2020
in Uncategorized
मूकदर्शक बनी हुई है सरकार : अशोक कुमार भगत

मूकदर्शक बनी हुई है सरकार : अशोक कुमार भगत

Share on FacebookShare on Twitter

जावेद अख्तर,

गोड्डा: गुरुवार को महागामा की घटना को लेकर पूर्व विधायक अशोक कुमार भगत ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि महागामा के उर्जानगर कॉलोनी में रह रहे मां अम्बे माइनिंग कंपनी के जी.एम. सोमनाथ चक्रबर्ती को उनके आवास पर गुरुवार सुबह अपराधियों द्वारा बेखौफ दिन के उजाले में गोली मार दी गई है. उनकी स्थित नाजुक है, वे जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. महगामा विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत यह दूसरी बड़ी घटना है. इसके पूर्व ठाकुरगंगटी प्रखंड के नियामतचक में अडानी के कार्यों में लगे आउट सोर्सिंग कंपनी के मशीनों को बेखौफ अपराधियों द्वारा जला दिया गया था.

एक दिन पूर्व पश्चिम सिंहभूम के गुदड़ी प्रखंड में अपराधियों द्वारा सात निर्दोष लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई. लेकिन अभी तक एक भी घटनाओं पर कोई सार्थक कार्रवाई नहीं हुई है.

क्या अब बदलते झारखंड और नये महागामा का यही पहचान होगी. राज्य में नयी सरकार बनते ही अपराधियों का तांडव प्रारंभ हो गया है. राज्य के अन्य संवेदनशील जिले के बाद अब गोड्डा जिले जैसे शांतिप्रिय जिले में भी अपराधियों द्वारा बेखौफ घटना को अंजाम दिया जाने लगा है जो कानून व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है.

ऐसा लगता है कि प्रशासन बेबस एवं सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. प्रदेश की नई सरकार कानून व्यवस्था को चलाने में नाकाम साबित हो रही है. झारखंड में कानून व्यवस्था के लिये यह एक गंभीर विषय है. जिला प्रशासन से मांग करता हूं कि अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें : ट्रेन का बदला मार्ग, कुछ ट्रेनें रद्द

Next Post

नो इंट्री उल्लंघन करने वाले 7 कोल वाहनों को किया गया काली सूची में शामिल

Next Post
नो इंट्री उल्लंघन करने वाले 7 कोल वाहनों को किया गया काली सूची में शामिल

नो इंट्री उल्लंघन करने वाले 7 कोल वाहनों को किया गया काली सूची में शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d