मेदिनीनगर : उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई.बैठक में सरकार के निर्देश पर जिले में मौजूद सरकारी स्कूलों को जोन वाइज बांटने को लेकर समीक्षा की गई. प्राथमिक, मध्य और हाई स्कूलों के शिक्षकों का जिला स्तर पर तबादला किया जाना है यह तबादला ज़ोन वार किया जाना है. अब जिला स्तर पर जोन के आधार पर शिक्षकों की लिस्ट फाइनल होने के बाद प्रधानाध्यापक और सहायक शिक्षकों का तबादला किया जा सकेगा.
इस दौरान वैसे शिक्षक जिन्होंने अंतर जिला स्थानांतरण के लिए स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग में आवेदन किया है, उस पर भी विचार किया गया.
सरकारी स्कूलों के जोन के हिसाब से बांटे जाने पर कुल 63 ऑब्जेक्शन आये थे। उपायुक्त ने बैठक में सभी ऑब्जेक्शन की समीक्षा की तथा आये हुए ऑब्जेक्शन को पर उचित करवाई की.
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का पांच ज़ोन में तबादला किया जाना है. शिक्षकों को अपनी पूरी सेवा के दौरान सभी जोन में कार्य करना होगा। जो शिक्षक शहरी क्षेत्र में ही योगदान दे रहे हैं और पांच साल से अधिक समय से हैं, उन्हें प्रखंड, पंचायत सुदूर गांव और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्य करना होगा.इसके अलावा उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को हर हाल में छात्र-शिक्षक अनुपात को कड़ाई से लागू करवाने पर बल दिया.

