BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दिन-रात सेवा में लगे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बारे में भी सोचे सरकार: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन

by bnnbharat.com
April 19, 2020
in Uncategorized
दिन-रात सेवा में लगे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के बारे में भी सोचे सरकार: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देश भर में कोरोना ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है. जिसको लेकर अब देश में समस्याएं बढ़ने लगी है. शनिवार को लुधियाना के एक ACP का देहांत कोरोना संक्रमण से हो गया. वहीं आज रविवार को इंदौर में एक थाना प्रभारी की मौत भी कोरोना संक्रमण से हो गई है.

केंद्र और राज्य सरकार

कोरोना के प्रकोप को देखते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने कोरोना से जंग लड़ने वाले वीरों के लिए घोषणाएं की है. जहां केंद्र सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सभी प्रकार के कोरोना के सुरक्षा के उपकरण के साथ साथ 50,00,0000 (पचास लाख) का बीमा का भी प्रावधान किया है, वहीं हरियाणा राज्य में स्वास्थ्य कर्मी और पुलिस कर्मियों का वेतन दोगुना करने की भी बात कही गई है. लेकिन हमारे राज्य झारखंड ने पुलिस कर्मियों के लिए क्या किया है?

Also Read This: लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य का निरीक्षण 

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया की झारखंड में अभी पुलिस कर्मियों के लिए कोरोना आपातकाल से संबंधित किसी प्रकार के बीमा का कोई प्रावधान नहीं है.

सरकार तक बात पहुँच चुकी है

आगे नरेंद्र कुमार ने कहा की इसके लिए हमलोगों ने झारखंड पुलिस के कप्तान DGP को अपील पत्र भी लिखा था जिसके बाद हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा दी गई है लेकिन इसपर अबतक क्या करवाई हुई है इसकी सूचना नहीं हैं.

उन्होंने यह भी कहा की सुरक्षा की सामग्री और उपकरण भी ठीक तरीके से मुहैया नहीं करायी जा सकी है. बहुत से पुलिस कर्मी अपने पैसे खर्च कर मास्क, सेनेटाइजर इत्यादि प्रयोग कर रहें है.

नरेंद्र कुमार कहते हैं कि सभी पुलिस कर्मी दिन रात जनता की सेवा में लगे हुए है लेकिन इन कर्मियों की ही सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं किया जा सका है.

Also Read This: पॉजिटिव पाए गए थाना प्रभारी की इलाज के दौरान मौत, रिपोर्ट आने तक करते देश की सेवा 

झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष ने फिर से सरकार और DGP से अपील की है की सभी पुलिस कर्मियों की बीमा का प्रावधान किया जाये. साथ ही सुरक्षा के उपकरण और सामग्री, सेवा में लगे हर पुलिसकर्मी को मुहैया करायी जाय.

गंभीर बीमारी से ग्रसित कर्मियों को हॉट स्पॉट पर नहीं लगाया जाय

साथ ही नरेंद्र कुमार ने DGP से एक महत्वपूर्ण अपील यह भी की है कि वैसे पुलिस कर्मी जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर या अस्थमा इनके स्वास्थ्य को ध्यान में रख कर इन्हें हॉट स्पॉट जैसे गंभीर जगहों पर ड्यूटी नहीं दिया जाय.

सरकार को सबका खयाल रखना चाहिए

बता दें की अभी 4 दिन पहले ही हिंदपीढ़ी में तैनात 150 जवान को क्वारंटाइन कर वहां दूसरे जवानों की ड्यूटी लगाई गई है. हिंदपीढ़ी अभी रांची का कोरोना हॉट स्पॉट बना हुआ है. यहां से अब तक कुल 18 कोरोना पॉजिटिव संक्रमण के मामले सामने आएं है. ऐसे में जवानों की सुरक्षा का, उनकी बीमा का पूरा खयाल सरकार को रखना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लेक व्यू नर्सिंग होम में स्वाबिंग कार्य व कांटेक्ट ट्रेसिंग कार्य का निरीक्षण

Next Post

सड़क किनारे आवारा जानवरों का भोजन के साथ-साथ इलाज भी

Next Post
सड़क किनारे आवारा जानवरों का भोजन के साथ-साथ इलाज भी

सड़क किनारे आवारा जानवरों का भोजन के साथ-साथ इलाज भी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d