रांची: सांसद संजय सेठ ने झारखंड में पिछले 48 घंटों के दौरान हुई मूसलाधार बारिश, ब्रजपात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर समुचित मुआवजे की मांग की है. सांसद सेठ ने कहा 48 घंटे के बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है. किसानों के खेत में लगे फसल, सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई है.
Also Read This: बेमौसम बारिश से हुई क्षति की भरपाई करेगी सरकार: कृषि मंत्री
ओलावृष्टि के कारण सबसे ज्यादा नुकसान सब्जी उत्पाद को हुआ है. ब्रज पात के दौरान गांव में पशु एवं कई लोगों को जान गवानी पड़ी. इस विपदा के कारण किसान हताश और निराश है उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
Also Read This: अगले वर्ष से स्थानीय उत्पादित बीज उपलब्ध कराने का प्रयास होगा: कृषि मंत्री
सरकार से मांग करते हैं कि किसानों के फसल का आकलन कर उचित मुआवजा दी जाए तथा ब्लॉक स्तर पर BDO / CO द्वारा इसका आकलन कर सरकार को रिपोर्ट सैपे और सरकार तुरंत किसानों को मुआवजा मुहैया करे.

