BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तत्काल 15 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी करें सरकार: CII

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
तत्काल 15 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी करें सरकार: CII

तत्काल 15 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज जारी करें सरकार: CII

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की वजह से भारतीय अर्थव्यवस्था गहरे संकट में है ओर सरकार को तत्काल 15 लाख करोड़ रुपए या सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.5 प्रतिशत के बराबर राहत पैकेज की घोषणा करनी चाहिए.

सीआईआई की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड-19 ने दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं को काफी तेज झटका दिया है और भारत इसमें कोई अपवाद नहीं है.

इस साल भारतीय अर्थव्यवस्था में गिरावट आएगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार की ओर से एक बड़े प्रोत्साहन पैकेज दिए जाने की जरूरत है, जिससे गरीबों और उद्योग विशेषरूप से सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को संकट से उबारा जा सके.

सीआईआई ने कहा कि यह महामारी तब तक कायम रहेगी जब तक कि इसकी वैक्सीन नहीं बन जाती और इसमें 12 से 18 माह का समय लग सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अर्थव्यवस्था में सुधार की प्रक्रिया में भी करीब दो साल लगेंगे. ऐसे में तत्काल वित्तीय पैकेज जारी करने की जरूरत है.

सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा, ”आर्थिक गतिविधियों पर अंकुश के 50 दिन हो चुके हैं. इसका अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर हमारे पहले के अनुमान से कहीं अधिक रहने का अंदेशा है. इसकी भरपाई बड़े प्रोत्साहन पैकेज से की जा सकती है, जिससे रोजगार और आजीविका को बचाया जा सके. सीआईआई का सुझाव है कि सरकार को 15 लाख करोड़ रुपए का प्रोत्साहन पैकेज जारी करना चाहिए, जो जीडीपी के 7.5 प्रतिशत के बराबर होगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगदा सत्संग ने बढ़ाया सेवा का दायरा, पुलिस को भी दी सेवा सामग्री

Next Post

Updated: धनबाद में कोरोना संक्रमित 2 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 156 पहुंची

Next Post
Updated: धनबाद में कोरोना संक्रमित 2 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 156 पहुंची

Updated: धनबाद में कोरोना संक्रमित 2 नए मरीज मिले, संख्या बढ़कर 156 पहुंची

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d