BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तीसरी प्रखंड अन्तर्गरत लक्ष्मीबथान टोले का कायाकल्प करे सरकार: बाबूलाल मरांडी

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
तीसरी प्रखंड अन्तर्गरत लक्ष्मीबथान टोले का कायाकल्प करे सरकार: बाबूलाल मरांडी
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क के अभाव में नवजात बच्चे की मौत के बाद परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल

Ranchi:- सड़क के अभाव में नवजात व महिला की मौत के बाद चर्चा में आए तिसरी प्रखण्ड अन्तर्गत लोकाय ग्राम पंचायत के बरदौनी गाँव के लक्ष्मीबथान टोला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी. इस दौरान उन्होंने कहा कि बरदौनी से वाया लक्ष्मीबथान टोला-भण्डेश्वर बाबा होते हुए तारा बाबा तक 8 किलोमीटर सड़क की आवश्यकता है. साथ ही इस गाँव में एक आंगनबाड़ी केंद्र की आवश्यकता है. लक्ष्मीबथान टोले में 32 परिवार रहते हैं और सभी आदिवासी व दलित हैं जिनकी जनसंख्या लगभग 100 है. पेयजल को लेकर भी यहाँ समस्या है जिसका निवारण अत्यंत आवश्यक है. सरकार इस मुद्दे पर यथाशीघ्र एक्शन ले. उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी दलित परिवार के बीच जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए ताकि वे 108 डायल कर एम्बुलेंस की व्यवस्था का उपयोग कर सके. उन्होंने कहा कि सड़क के अभाव में आज भी लोग अस्पताल नहीं पहुंच पाए यह दुर्भाग्य है। सरकार की भी जिम्मेवारी बनती है की गर्भवती महिलाओं का ख्याल रखे.

मालूम हो कि पिछले दिनों एक गर्भवती महिला के प्रसव के दौरान महिला व नवजात बच्चे की मौत हो गयी थी. महिला को प्रसव पीड़ा शुरू होते ही परिजन सड़क नहीं होने के कारण वाहन की जगह खाट पर लादकर महिला को अस्पताल ले गए थे. घटना के बाद उनके परिजनों से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक जताया व ढाढस बंधाया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने इदरीश कॉलोनी में अल कुरैश तालीमी मिशन स्कूल एवं मदरसा निर्माण की आधारशिला रखी

Next Post

नहाने के क्रम में दो बच्चे पानी में डूबे,मौत

Next Post
बाइक दुर्घटना में दो स्कूली छात्रों की मौत

नहाने के क्रम में दो बच्चे पानी में डूबे,मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d