BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भेजें घर: सुप्रीम कोर्ट

by bnnbharat.com
June 9, 2020
in Uncategorized
सरकार प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भेजें घर: सुप्रीम कोर्ट

सरकार प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर भेजें घर: सुप्रीम कोर्ट

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी मजदूरों को 15 दिनों के भीतर उनके घर भेजने का आदेश केंद्र सरकार को दिया है. साथ ही देश की सर्वोच्च अदालत ने ये भी कहा है कि आपदा प्रबंधन क़ानून, 2005 के तहत लॉकडाउन का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में प्रवासी मजदूरों के ख़िलाफ़ जितने भी केस दर्ज किए गए हैं, उन्हें वापस लेने का विचार किया जाए.

जस्टिस अशोक भूषण की अगुवाई में सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बेंच ने मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई की. मई के आख़िरी हफ़्ते में सुप्रीम कोर्ट ने लॉकडाउन के दौरान फंसे हुए मजदूरों पर खुद ही सुनवाई करने का फ़ैसला किया था. बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फ़ैसला सुरक्षित रख लिया था.

इस महत्वपूर्ण आदेश में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि श्रमिक ट्रेनों की मांग किए जाने की सूरत में रेलवे 24 घंटे के भीतर इसका इंतज़ाम करेगा. साथ ही श्रमिकों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, रेलवे उन्हें मुहैया कराने और उनके प्रचार की व्यवस्था करेगा.

अपने आदेश में जस्टिस भूषण ने कहा, “हम कुछ आदेश जारी कर रहे हैं. कुछ शपथपत्र दायर करने की ज़रूरत पड़ेगी. सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित प्रदेशों की सरकारों को फंसे हुए मजदूरों की पहचान करनी है और उन्हें 15 दिनों के भीतर उनके घर वापस भेजना है. श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का इंतज़ाम 24 घंटों के भीतर करना होगा.”

सुप्रीम कोर्ट के आदेश में केंद्र और राज्य सरकारों को सुनियोजित तरीके से प्रवासी मजदूरों की पहचान करने के लिए भी कहा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दो-दिन पहले आ सकता है मानसून, बदल जाएगा मौसम का मिजाज

Next Post

CAA का विरोध पड़ेगा भारी, जनता ममता को बनाएगी शरणार्थी: अमित शाह

Next Post
CAA का विरोध पड़ेगा भारी, जनता ममता को बनाएगी शरणार्थी: अमित शाह

CAA का विरोध पड़ेगा भारी, जनता ममता को बनाएगी शरणार्थी: अमित शाह

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d