BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

इस राज्य से भी प्रवासी श्रमिक झारखंड में आ रहे हैं.

by bnnbharat.com
May 10, 2020
in Uncategorized
गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

गढ़वा से सबक ले सरकार, प्रवासी श्रमिकों की कराये कोरोना जांच : चंद्र प्रकाश चौधरी

Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा: गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने राज्य सरकार से गढ़वा जिले में आये 20 कोरोना पॉजिटव मरीज से सबक लेने और आ रहे प्रवासी श्रमिकों की कोरोना जांच कराने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला एक ही दिन में कोरोना मुक्त जिला घोषित होता है और उसी दिन 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज भी सामने आ जाते हैं. यह प्रवासी श्रमिक हैं, जो सूरत से लौटे थे. यह देखा जा रहा है कि आ रहे प्रवासी श्रमिकों को बगैर क्वारेंटाइन किये घरों में भेज दिया जा रहा है. बेहतर तो यही होगा कि आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सबसे पहले कोरोना जांच हो. अब तक 30 हजार प्रवासी श्रमिक झारखंड में आकर अपने- अपने घर चले गये मगर इन सबों की जांच नहीं हुई है. जबकि पहले से यह कहा जा रहा है कि प्रवासी श्रमिकों के आने से पूर्व सरकार कोरोना जांच की समुचित व्यवस्था रखें. मगर लगता है कि सरकार में बैठे लोग इस बात को समझ नहीं पा रहे है कि गुजरात और महाराष्ट्र में कोरोना महामारी का रूप ले चुका है और बड़ी संख्या में लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं और इस राज्य से भी प्रवासी श्रमिक झारखंड में आ रहे हैं.

इस स्थिति में सरकार द्वारा समुचित व्यवस्था नहीं किया जाना भी समझ से परे है. उन्होंने कहा कि यह तरफ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि झारखंड शीघ्र कोरोना मुक्त राज्य होगा. इससे सरकार की कार्यशैली का ही पता चलता है और अब यह दिखने भी लगा है कि सरकार थर्मल स्क्रीनिंग कर कोरोना जांच की औपचारिकता निभा रही है। यह समझना चाहिए कि कोरोना का खतरा टला नहीं है, बरकरार है.

बावजूद, इसके राज्य सरकार ग्रीन जोन, ऑरेंज जोन व रेड जोन में उलझी हुई है. यह देखा जा रहा है कि जब कोई जिला ग्रीन जॉन घोषित हो रहा है तो तत्काल ऑरेंज जोन में भी आ जा राहा है. कोरोना जांच के नाम पर क्या चल रहा है समझा जा सकता है. सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने कहा कि आ रहे प्रवासी श्रमिकों की सर्वप्रथम कोरोना जांच करने के बाद ही उन्हें घरों में भेजा जाए. साथ ही लागू लॉक डाउन सख्ती से पालन कर आया जाए। अन्यथा स्थिति संभलने के बजाय बिगड़ेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुमका में कोराना के पॉजिटिव मरीजों के सम्पर्क में आये 12 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

Next Post

1857 की क्रान्ति मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्राम गगोल में आज भी दशहरा नहीं मनाया जाता है, जानिए क्यों

Next Post
1857 की क्रान्ति मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्राम गगोल में आज भी दशहरा नहीं मनाया जाता है, जानिए क्यों

1857 की क्रान्ति मे अग्रणी भूमिका निभाने वाले ग्राम गगोल में आज भी दशहरा नहीं मनाया जाता है, जानिए क्यों

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d