BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

किसानों के साथ सरकार पूरी संवेदनशीलता से खड़ी है: CM योगी

by bnnbharat.com
December 27, 2020
in समाचार
हमने धर्म को दायित्व और कर्तव्यों से जोड़ा है, इसीलिए समझ से बाहर है: CM योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में स्थापित किए गए धान क्रय केन्द्रों पर किसानों को कोई समस्या नहीं होनी चाहिए. यदि उन्हें कोई समस्या हो, तो उसका त्वरित निस्तारण किया जाए. उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी किसानों को सहूलियत प्रदान करने के दृष्टिगत रणनीति तैयार करें. उन्होंने धान क्रय केन्द्रों में अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए.

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक मंे धान क्रय की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य मुख्यालय से प्रदेश के सभी जनपदों को भेजे गए नोडल अधिकारी इस बात की समीक्षा करें कि सभी जनपदों में जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों, अपर जिलाधिकारियों/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, उप जिलाधिकारियों/उप पुलिस अधीक्षकों, नायब तहसीलदारों/निरीक्षकों द्वारा किसान संगठनों से संवाद स्थापित किया गया है अथवा नहीं. इसकी रिपोर्ट मंगलवार तक शासन को उपलब्ध कराई जाए. जिन जनपदों में कर्मचारी समय पर नहीं आते हैं, उन जनपदों में जिलाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद किसान का धान हर हाल में खरीदा जाए. धान क्रय केन्द्रों पर बोरों की पर्याप्त संख्या में व्यवस्था की जाए. धान क्रय केन्द्र पर किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है. किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित कराने की दिशा में निरन्तर प्रयास किए जा रहे हैं. राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता से किसानों के साथ खड़ी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मोबाइल चोर की शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार

Next Post

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट पर रहेंगे

Next Post
सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट पर रहेंगे

सुपरस्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, एक हफ्ते के लिए बेड रेस्ट पर रहेंगे

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d