BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकारी व्यवस्था खस्ताहाल, मरीज लाचार : लंबोदर महतो

by bnnbharat.com
April 14, 2021
in समाचार
सरकारी व्यवस्था खस्ताहाल, मरीज लाचार : लंबोदर महतो
Share on FacebookShare on Twitter

राज्य सरकार ने पिछले अनुभव से नहीं ली कोई सीख
रांची: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव व विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की अनियंत्रित रफ्तार ने जहां राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियां उजागर कर दी है वहीं लोगों में खौफ देखा जा रहा है। संक्रमितों के आंकड़े थमने का नाम नहीं ले रहा है और वह निरंतर बढ़ता जा रहा है। स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सरकार की व्यवस्था अपर्याप्त है। सभी जगह बदइंतजामी है। कोरोना उपचार के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग के अनुरूप आपूर्ति राज्य के अस्पतालों में नहीं है। इसकी बराबर किल्लत बनी हुई है। यही नहीं बेड का भी अभाव बना हुआ है। राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में उपकरण नहीं है। चिकित्सकीय व्यवस्था पर न्यायालय की टिप्पणियां भी आ रही है। आलम यह बना हुआ है कि एंबुलेंस में आनेवाले मरीज कई किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद अस्पताल की दहलीज पर दम तोड़ रहे हैं। कोरोना जांच रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिल पा रहा है और मिल रहे रिपोर्ट में भी त्रुटियां पायी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना रिकवरी रेट में लगातार गिरावट चिंता का विषय बना हुआ है। मौजूदा समय में जिस प्रकार से भयावह स्थिति बनी हुई है उससे यह प्रतीत होता है कि राज्य सरकार ने पिछले वर्ष से कोई सीख नहीं ली है। तभी तो तैयारी नाकाफी है। जिस प्रकार की स्थिति बनी हुई है, उसमें प्रशासनिक तंत्र को और सख्त होना होगा। खामियों को तत्काल दूर करना होगा। चिकित्सकीय उपकरणों की उपलब्धता बनाये रखनी होगी।कोरोना का फैलाव नहीं हो , इसको लेकर आम जनों को भी सचेत रहने की जरूरत है। संक्रमण का खतरा बराबर बना हुआ है। बचाव पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना का कहर: बचाव को लेकर कांग्रेस चलाएगी राज्यव्यापी जनजागरण

Next Post

पूर्व विधायक के निधन पर सत्यानंद भोक्ता ने जताया शोक

Next Post
मंत्री सत्यानंद भोक्ता बालूमाथ पहुंचे, क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

पूर्व विधायक के निधन पर सत्यानंद भोक्ता ने जताया शोक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d