रांची : सांसद संजय सेठ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर स्वर्णरेखा परियोजना के छठे पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृत जल्द मंजूरी देने के संबंध में पत्र लिखा है. सांसद सेठ ने कहा कि स्वर्णरेखा परियोजना के छठी पुनरीक्षित प्राक्कलन की तकनीकी स्वीकृति केंद्रीय जल आयोग नई दिल्ली के पत्रांक447/56 दिनांक6/9/2/2017 द्वारा प्रदान की गई है. इसके पूर्व राज्य TAC से वर्ष 2017 /18 में उपरोक्त पुनरीक्षित प्राक्कलन को सहमति प्रदान करने के उपरांत केंद्रीय जल संसाधन विभाग नई दिल्ली को भेजा गया था.
जल संसाधन विभाग रांची में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त प्राक्कलन को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करने का प्रस्ताव विगत 8 महीनों से लंबित है. प्रशासनिक स्वीकृति का प्रस्ताव लंबित रहने की स्थिति में परियोजना का निर्माण कार्य बाधित हो जाएगा परियोजना के सभी कार्यों को मार्च 2023 तक पूर्ण करने का लक्ष्य प्राप्त करना संभव नहीं हो सकेगा. उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग में विलंब होने के कारणों का पता लगाकर जिम्मेदारी तय किया जाना चाहिए.

