रांची: भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व आईजी अरुण उरांव ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर उत्तरी सिसई, घाघरा एवं लोहरदगा जिला के मसमानो में ओला वृष्टि से हुई फसलों की बड़ी बर्बादी पर मुआबजा की मांग की है.
उरांव ने कहा कि उपर्युक्त क्षेत्रों में कल भारी ओला वृष्टि हुई है. कोरोना संकट और लॉकडाउन के बीच किसान मजदूर की परेशानी बढ़ी है और ऐसे समय में ओला वृष्टि से उनकी खेतों में खड़ी फसलें, सब्जियां पूरी तरह बर्बाद हो गई है. इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की कमर तोड़ दी है.
उन्होंने कहा कि निराश, हताश किसानों को अविलंब सहायता पहुंचाने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि उपायुक्त गुमला से भी उन्होंने सहायता के लिये बात की है. सरकार तुरंत किसानों को उनकी क्षति के लिये सहायता राशि उपलब्ध कराए.

