BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ने राज्य सरकारों से कहा- पका हुआ चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित

by bnnbharat.com
January 17, 2021
in समाचार
सरकार ने राज्य सरकारों से कहा- पका हुआ चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:- देश में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी थमा भी नहीं है कि बर्ड फ्लू का खतरा मंडरा रहा है. इस बीच अच्छी तरह से पकाए गए चिकन और अंडे के सुरक्षित होने का आश्वासन देते हुए केंद्र सरकार ने शनिवार को देश भर की राज्य सरकारों से अनुरोध किया कि वे पोल्ट्री की बिक्री पर प्रतिबंध को हटा दें. साथ ही गैर-संक्रमित क्षेत्रों/ राज्यों में पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें.

बता दें कि कि केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात बर्ड फ्लू की चपेट में हैं. मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (एफएएचडी) ने एक विज्ञप्ति में कहा कि लोगों को बर्ड फ्लू के प्रसार के बारे में अवैज्ञानिक अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए.

मंत्रालय ने कहा कि प्रतिबंध से पोल्ट्री और अंडा बाजारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है और इससे पोल्ट्री और मक्के के किसान प्रभावित हुए हैं, जो पहले से ही कोविड-19 महामारी से प्रभावित हैं. एफएएचडी ने कहा कि राज्यों से अनुरोध किया गया है कि वे पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करें और गैर-संक्रमित क्षेत्रों / राज्यों से पोल्ट्री और पोल्ट्री उत्पादों की बिक्री की अनुमति दें. यह कहा गया है कि अच्छी तरह से पका हुआ भोजन, चिकन और अंडे इंसानों के लिए सुरक्षित हैं.

गौरतलब है कि बर्ड फ्लू के अधिकांश स्ट्रेन मनुष्यों को प्रभावित नहीं करते हैं. हालांकि, बीमारी संक्रमित के पक्षी मल, नाक, मुंह के जरिए फैल सकती है लेकिन एक बार पूरी तरह से पकने के बाद मुर्गी या पोल्ट्री डिश खाना भी सुरक्षित है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गडकरी सोमवार को करेंगे सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

Next Post

स्वास्थ्य मंत्री ने Vaccines को बताया ‘संजीवनी’

Next Post
स्वास्थ्य मंत्री  ने Vaccines को बताया ‘संजीवनी’

स्वास्थ्य मंत्री ने Vaccines को बताया 'संजीवनी'

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d