38 प्रमोटी आइइएस में सिर्फ एक के पास है जिले की कमान
रांचीः सरकार को युवाओं पर अधिक भरोसा है. युवाओं के लिए कई योजानाएं भी चलाई जा रही हैं. वहीं ब्यूरोक्रेशी में भी सरकार ने युवाओं पर भी भरोसा जताया है. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि 22 जिलों की कमान य़ुवा आइएएस अफसरों के हाथों में है. ये अफसर 30 से 38 साल के बीच के हैं. वहीं 13 डीडीसी व एसडीएम रैंक के अफसर 28 से 25 साल तक के हैं. जिन युवा अफसरों के पास जिले की कमान है, उनमें पास जिले की कमान हर्ष मंगला, अरवा राजकमल, मुकेश कुमार, अमित कुमार, राजीव रंजन,राहुल सिन्हा, राय महिमापत रे, अंज्यूले दोड्डे,बी राजेश्वरी, बाघमारे कृष्णा प्रसाद, रवि शंकर शुक्ला, संदीप सिंह, शांतनू अग्रहरि, घोलप रमेश, भुवनेश प्रताप सिंह, सूरज कुमार, आकांक्षा रंजन, जिशान कमर, शशि रंजन, किरण पासी, नैंसी सहाय, कुलदीप चौधरी और विप्रा भाल के नाम शामिल हैं. हालांकी चतरा डीसी जीतेंद्र सिंह की उम्र 42 साल हो चुकी है.
57 साल के गणेश कुमार हैं जामताड़ा डीसी, शेष मेन स्ट्रीम से हैं बाहर
38 प्रमोटी आइएएस में से सिर्फ एक अफसर के पास ही जिले की कमान है. इसमें गणेश कुमार जामताड़ा के डीसी हैं. शेष 37 अफसर निदेशक, संयुक्त सचिव, विशेष सचिव व प्रमंडलीय आयुक्त तक ही सीमित हैं. इन प्रमोटी आइएएस अफसरों में विजोय कुमार सिंह, मनोज झा, विमल, दिलीप झा, जटा शंकर चौधरी, अरविंद कुमार, विनोद कुमार, वीरेंद्र भूषण, रणेंद्र कुमार, चितरंजन कुमार, अनिल कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, कमल जॉन लकड़ा, इकबाल आलम अंसारी, सुचित्रा सिन्हा, उदय प्रताप, अशोक कुमार, राजकुमार, डॉ माधव शरण, चंद्रमोहन कश्यप, दीपक शाही, राजीव कुमार, मनोज कुमार, दानियल कंडुलना, शशिधर मंडल, दिलीप टोप्पो, बद्रीनाथ चौबे, रामलखन प्रसाद गुप्ता, शिशिर कुमार सिन्हा, राजेश पाठक, दिनेश प्रसाद, संजय सिंह, रमाकांत सिंह, विनय कुमार राय, जगत नारायण प्रसाद, कमलेश्वर प्रसाद सिंह व प्रभात कुमार शामिल हैं.
17 युवा अफसरों के पास डीडीसी व एसडीएम की जिम्मेवारी
17 युवा आइएएस अफसरों के पास डीडीसी व एसडीएम की जिम्मेवारी है. उनकी उम्र 28 से 38 साल के बीच है. इसमें सबसे कम उम्र के अफसर करण सत्य़ार्थी एसडीएम हैं. उनकी उम्र सिर्फ 28 साल है. इस कटेगरी में फैज अक अहमद परिवहन आयुक्त व भोर सिंह यादव उत्पाद आयुक्त हैं. इसके अलावा शशि रंजन, वरूण रंजन, अनन्या मित्तल, माधवी मिश्रा, नमन प्रियेश लकड़ा, रोनिता, आदित्य रंजन, बसारत कयूम, चंदन कुमार, मेधा भारद्वाज और विशाल सागर के नाम शामिल हैं.

