मुंगेर: मारवाड़ी धर्मशाला जमालपुर में एक समागम का आयोजन विरंजन मंडल की अध्यक्षता में किया गया. जिस के मुख्य अतिथि जय वर्मा थे. वहीं राजद नेता जय कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में भारत सरकार के द्वारा लाए गए किसान बिल का विरोध करते हुए कहा कि.भारत सरकार किसान बिल को संसद के दोनों सदनों से पास कराकर सरकार ने देश के बड़े बड़े व्यापारियों एवं धन सेठों के पक्ष में काम किया है और किसानों को ठगने का काम सरकार कर रही है. देश में किसानों के उत्पादों को दो तरीके से बेचने का प्रावधान किया गया है प्रथम मंडी एवं दूसरा खुला बाजार में सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित तो कर दिया लेकिन खुला बाजार में खरीद की छूट दे दी गई और मंडी में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए अनिवार्य कर दिया गया इससे आगे चलकर मंडी वाली व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और जब मंडी की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी तो खुला बाजार के बड़े बड़े व्यापारियों और पूंजीपतियों की मनमानी हो जाएगी.
उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में खुला बाजार में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक पैसे देकर अपनी और आकर्षित करेगा और जब मंडी की व्यवस्था मृत हो जाएगी तब खुला बाजार में किसानों को मजबूरी में न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम में अपने उत्पादों को बेचना पड़ेगा. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए और कहा कि सरकार इस किसान बिल से किसानों को बड़े-बड़े व्यापारी और धन सेठों का गुलाम बनाना चाहती हैं.ऐसा भारत में हर जगह देखने को मिलता है जहां किसी चीज में दोहरी व्यवस्था होती है वहां सरकार द्वारा नियंत्रित व्यवस्था नष्ट हो जाती है.तो सरकार द्वारा किसानों के उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देनी चाहिए.
वहीं उन्होंने रेलवे में निजी करण को लेकर कहा कि रेलवे में निजी करण जोरों पर है रेल मंत्रालय के निर्णय अनुसार आगे चलकर रेलवे में परिचालन को छोड़कर रेलवे के सभी विभागों का निजीकरण कर दिया जाएगा. इसी के तहत जमालपुर का रेल इंजन कारखाना शिकार हो गया है जमालपुर का डीजल शेड को समाप्त करने का निर्णय लिया जा चुका है. डीजल शेड के कर्मचारियों को अन्याय हस्तांतरण किया जा रहा है जमालपुर रेल इंजन कारखाना के डीजल शॉप एवं उनके सहायक शॉपो को बंद कर दिया गया है.
प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग एक हजार मजदूरों का काम छिन गया आज उन्हें दूसरे शॉपो में समायोजन किया जा रहा है कार्यभार का काफी अभाव हो गया है जमालपुर में डीजल लोको शेड को विद्युत लोको शेड में परिवर्तन किया जाए और डीजल लोको शेड के कर्मचारियों को अन्याय जाने से रोका जाए.
जमालपुर रेल इंजन कारखाना से डीजल इंजन के पिओएच के कार्यभार को समाप्त कर दिए जाने के कारण डीजल शॉप, डीसीएसटीएमएस एवं एस एम एस शॉप के कर्मचारियों को कार्यभार नहीं है. जिसमें लगभग एक हजार से 12 सौ कर्मचारियों को कार्यभार नहीं है. इन कर्मचारियों को कार्य देने के लिए अति शीघ्र जमालपुर रेल इंजन कारखाना को विद्युत इंजन पी ओ एच का कार्यभार दिया जाए ताकि कारखाना संकुचित होने से बचाया जा सके.
वहीं उन्होंने वर्तमान सरकार को विधि व्यवस्था पर घेरते हुए कहा कि बिहार की विधि व्यवस्था बद से बदतर हो गई है बिहार की स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था चौपट है. जमालपुर मुंगेर से लेकर पूरे बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत बहुत ही खराब है कोरोना काल ने सरकार तक की स्वास्थ्य व्यवस्था व्यवस्था की पोल खोल दी बड़े-बड़े नेता से लेकर बड़े बड़े धनवान इलाज के लिए प्राइवेट में ही कराना बेहतर उचित समझा और इलाज कराया.
लेकिन गरीब जनता को लाइनों में लगवा कर धक्के खाने के लिए छोड़ दिया. वहीं उन्होंने कहा कि जमालपुर मुंगेर में देश के प्रधानमंत्री ने अभी इसी माह में पेयजलापूर्ति के लिए शिलान्यास किया है.बिहार सरकार के मंत्री एवं जमालपुर के क्षेत्रीय विधायक ने पिछले 15 सालों में जमालपुर वासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति नहीं करा सके. वही देहाती क्षेत्रों में भी जल नल योजना अभी तक सही से धरातल पर नहीं उतर सका सात निश्चय कार्यक्रम असफल हो गया जमालपुर में पेयजल आपूर्ति योजनाओं में राजद के शासनकाल में छह करोड़ सुकृत हुआ था आज वह योजना बढ़कर 32 करोड़ हो गया है.
लेकिन फिर भी अभी तक क्षेत्र के कई गांव व शहरों में लोग शुद्ध पानी के लिए तरस रहे. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में इस चुनावी मौसम में सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की झूठी योजनाओं का शिलान्यास बड़े-बड़े आयोजन कर किया जा रहा है. इतने दिनों पहले से उन्होंने इन योजनाओं का शिलान्यास क्यों नहीं किया अगर वह योजना समय पर पूरा होता तो आज क्षेत्र की जनता उसका लाभ उठा पाती है.
लेकिन नहीं सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि धराहरा में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज को बिहार सरकार में मुंगेर जिले के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के मंत्री सह जमालपुर क्षेत्र के विधायक मुंगेर जिला मुख्यालय ले गए जो आज तक कुछ नहीं हुआ.जमालपुर के क्षेत्रीय विधायक एवं बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री झूठी प्रगति रिपोर्ट लेकर जनता के बीच जनसंपर्क कर रहे हैं लेकिन क्षेत्र की जनता ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया.
जिसका वर्तमान में उदाहरण आप लोगों ने देख लिया होगा कि मंत्री का किस कदर उनके क्षेत्र में विरोध किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन सड़कों का एग्रीमेंट तक नहीं हुआ है उसे प्रगति रिपोर्ट में मंत्री जी शामिल कर दिए हैं. वहीं उन्होंने कहा कि मंत्री जी को बताना चाहिए कि धराहरा का मनकोटिया ग्रामीण पथ क्यों नहीं बना?वर्ष 2017-18 में पूर्ण निर्माण हुए धरहरा सिंघिया पथ जर्जर स्थिति क्यों है?वहीं उन्होंने कहा कि मंत्री जी इनका भी जवाब दें कि धराहरा लाल खा चौक सड़क एवं पुल निर्माण के कुछ दिनों बाद ही क्यों ध्वस्त हो गया ? उन्होंने कहा कि मंत्री जी के शासनकाल में लगभग जितने भी सड़क बने हैं किसी की भी आयु ज्यादा नहीं चली क्यों नहीं चली इसका कारण है कि इन के शासनकाल में भ्रष्टाचार और योजनाओं में बिचौलियों की लूट सर चढ़कर बोल रहा है.
वहीं उन्होंने वर्तमान बिहार सरकार के मंत्री सह जमालपुर विधायक को घेरते हुए कहा कि मे जनता के माध्यम से आगाह कर देना चाहता हूं कि मेरे पिताजी कहां करते थे कोई फाइल कोई लेटर को दबाया जा सकता है लेकिन उनका नाश नहीं होता आप लाख कोशिश कर ली फाइल को दबाने का लेकिन एक न एक दिन उजागर होगा और जनता के सामने मैं लेकर आऊंगा.
वही वहां उपस्थित लोगों ने खुशी से नारा लगाया लालू राबड़ी जिंदाबाद तेजस्वी यादव जिंदाबाद जगन नंदा बाबू जिंदाबाद जयप्रकाश नारायण यादव जिंदाबाद स्वर्गीय उपेंद्र प्रसाद वर्मा अमर रहे रघुवंश प्रसाद अमर रहे जय वर्मा जिंदाबाद. वही इसके पहले वहां उपस्थित लोगों ने माला पहनाकर जय वर्मा का भव्य स्वागत किया.
वहीं समागम कार्यक्रम में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला प्रधान महासचिव प्रभाकर चौरसिया, नगर अध्यक्ष चंदन कुमार मंडल,पंचायती राज प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष राम पुकार यादव, अमित कुमार , शक्ति धर प्रसाद, गणेश पासवान, अजय कुशवाहा, अनिल यादव, पुनीत सिंह, राम शेर आलम, प्रदीप यादव, बाल किशोर चौरसिया, हिमांशु साहू, राकेश दास, श्रीनाथ बिंद सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे.

