नई दिल्ली: एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बीजेपी पर गरीबों का और किसानों से सस्ती बिजली बिल छीनने का आरोप लगाया है. किसान इन दिनों तीन नए कृषि कानूनों के साथ-साथ किसान बिजली कानून में प्रस्तावित संशोधन का भी विरोध कर रहे हैं. हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया है कि सरकार बिजली बिल में से किसानों की सब्सिडी खत्म करना चाहती है.
असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि इस वक्त सरकार जो कहती है सच्चाई उसके उलट होती है. बिजली बिल के जरिये क्रॉस सब्सिडी से दूर करने का प्रस्ताव है. कई राज्य अपने यहां किसानों को मुफ्त बिजली देती है. नए कानून से ये प्रावधान खत्म हो जाएगा और किसानों को बिजली के ज्यादा बिल देने होंगे.
ओवैसी ने आगे लिखा है, ‘इस वक्त गरीब परिवार सब्सिडाइज्ड दर पर बिजली का बिल देते हैं, इसका खर्चा फिलहाल इंडस्ट्रियल और कामर्शियल उपभोक्ताओं से लिया जाता है. लेकिन अब चाहती है कि किसान, गरीब लोग और दूसरे घरेलू उपभोक्ता खुद दें.’

