BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी सरकारः जोबा मांझी

by bnnbharat.com
February 4, 2020
in Uncategorized
महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी सरकारः जोबा मांझी

महिलाओं एवं बच्चों के समग्र विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करेगी सरकारः जोबा मांझी

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सरकार महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाने की दिशा में विभागीय मंत्री होने के नाते मैं समर्पित होकर काम करूंगी.

राज्य के बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास के साथ-साथ स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति में सुधार लाना तथा नवजात से लेकर 6 वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए सरकार विभिन्न विभागों से समन्वय बनाकर योजनाओं को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाएगी. उक्त बातें महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग कि मंत्री जोबा मांझी ने आज झारखंड मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद कहीं.

महिलाओं के संवैधानिक हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता

मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि एक महिला मंत्री होने के नाते महिलाओं के संवैधानिक हितों को सुरक्षित रखना हमारी प्राथमिकता रहेगी. महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों को सशक्त किया जाएगा. महिलाओं और बच्चों के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं का लाभ एक-एक महिला तक पहुंचाना लक्ष्य रहेगा. उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों के लिए अवेयरनेस प्रोग्राम मिशन मोड में चलाया जाएगा.

योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक शत प्रतिशत पहुंचाना लक्ष्य

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग कि मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तथा लाभुकों तक पहुंच सके इस पर विशेष जोर रहेगा. महिलाओं और बच्चों की स्वायत्तता एवं सशक्तीकरण सुनिश्चित करते हुए उनकी स्थिति में निरन्तर सुधार लाने के लिए विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित की जाएगी.

विषम परिस्थितियों में रहने वाले तथा अनाथ बच्चों के विकास पर रहेगा फोकस

मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि राज्य में विषम परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों एवं अनाथ बच्चों के समग्र कल्याण एवं पुनर्वास के लिये सरकार विभाग विशेष योजना बनाएगी. ऐसे बच्चों के भविष्य के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो यह हम सभी का दायित्व होना चाहिए. इस दिशा में जो भी कड़े कदम उठाने होंगे सरकार पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि गरीब बच्चों की प्रति सरकार के साथ-साथ सभी को संवेदनशील बनने बनने की आवश्यकता है. तभी समाज में ऐसे बच्चों को एक नई दिशा मिल सकेगी.

राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों को किया जाएगा दुरुस्त

मंत्री जोबा मांझी ने कहा कि तय मापदंडों के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्र पर बच्चों को पोषाहार का वितरण हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा. आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विशेष योजना बनाकर कार्य करने की आवश्यकता है. हमारी सरकार इस पर पहल करते हुए जल्द ही आवश्यक दिशा निर्देश पदाधिकारियों एवं कर्मियों को देगी. इस अवसर पर महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव अमिताभ कौशल सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुःख दर्द को समझना व दूर करने का प्रयत्न प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री

Next Post

बीएनएन खासः शिड्यूल ऑफ रेट के पेंच में फंसा एक लाख करोड़ से अधिक का ऑनगोईंग प्रोजेक्ट, रफ्तार धीमी

Next Post
बीएनएन खासः शिड्यूल ऑफ रेट के पेंच में फंसा एक लाख करोड़ से अधिक का ऑनगोईंग प्रोजेक्ट, रफ्तार धीमी

बीएनएन खासः शिड्यूल ऑफ रेट के पेंच में फंसा एक लाख करोड़ से अधिक का ऑनगोईंग प्रोजेक्ट, रफ्तार धीमी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d