BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार ‘कोरोना पॉजिटिव’ हुए लोगों का करेगी डेटा कलेक्ट

by bnnbharat.com
April 7, 2021
in समाचार
कोरोना : O ब्लड ग्रुप वाले लोगों को संक्रमण का खतरा कम, शोध में हुआ खुलासा
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच अब केंद्र सरकार वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित होने वाले लोगों का भी डेटा इकट्ठा करेगी. देश में कई जगहों से ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं.

इस डेटा को जुटाने के लिए कोरोना वायरस सैंपल की जांच के लिए फॉर्म में वैक्सीन से जुड़े कुछ कॉलम जोड़े गए हैं. जिसमें लोगों से वैक्सीन लेने से जुड़ी जानकारी मांगी जाएगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड-19 जांच के सैंपल फॉर्म में अपनी जानकारी देने के साथ लोगों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं. अगर किसी ने वैक्सीन ली है, तो उसे कंपनी का नाम भी लिखना होगा. 

देश में फिलहाल दो वैक्सीन, कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज दी जा रही है. साथ ही लोगों को यह भी बताना होगा कि उन्होंने वैक्सीन की पहली डोज और दूसरी डोज कब ली है. इससे पहले स्वास्थ्य मंत्रालय के पास पता करने का कोई तरीका नहीं था कि वैक्सीन लेने के बाद कोई पॉजिटिव हो रहा है या नहीं.

अभी हाल ही में लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के कुलपति डॉ वी के पुरी समेत 40 डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इनमें से सभी डॉक्टर्स वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं.

वहीं मंगलवार को महाराष्ट्र में औरंगाबाद नगर निगम के कमिश्नर आस्तिक कुमार पांडे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए. उन्होंने पिछले महीने ही वैक्सीन की दूसरी डोज ली थी. इसके अलावा कई और जगहों पर वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित होने के मामले सामने आ चुके हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंबई इंडियंस: खिलाड़ियों की आई कोरोना रिपोर्ट, देखें डिटेल्स…

Next Post

दबंगों की दबंगई: युवक को पीटकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

Next Post
कहासुनी में युवक पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया

दबंगों की दबंगई: युवक को पीटकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d