नई दिल्ली: सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत विशेष आर्थिक पैकेज में किसान क्रेडिट कार्ड के तहत 2 लाख करोड़ के रियायती लोन देने का निर्णय लिया गया है. केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री ने कहा, अभी तक कॉमन सर्विस सेंटर्स के माध्यम से 11.48 लाख किसान किसान क्रेडिट कार्ड के लिए पंजीकृत हो चुके है. बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी में कहा था कि अब देश के सभी किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) बनेगा. इसके लिए बैंक पीएम किसान सम्मान निधि का भी डाटा इस्तेमाल करेंगे.
किसानों को बिना गारंटी मिलेगा 3 लाख रुपये का लोन
मोदी सरकार ने देश के कुछ किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड पर बिना गारंटी लोन देने की सीमा बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दिया है. जबकि यह पहले 1.60 लाख रुपए ही था. इससे लोन लेना आसान हो जाएगा. लेकिन यह सुविधा सबको नहीं मिलेगी. जिन किसानों का दूध सीधे तौर पर मिल्क यूनियनों द्वारा खरीदा जाता है, उन्हीं को यह लाभ मिलेगा. इससे दुग्ध संघों से जुड़े डेयरी किसानों के लिए सस्ते दर पर पैसे की उपलब्धता होगी और बैंकों को कर्ज चुकता होने का आश्वासन भी मिलेगा.
इससे पहले, सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले किसानों के लिए प्रोसिंग फीस, इंस्पेक्शन और लेजर फोलिया चार्ज देना होता था, इसे अब खत्म कर दिया गया था. इसमें 3 लाख रुपये का लोन मिलता है. पहले बिना गारंटी 1 लाख रुपये का लोन मिलता था जिसे बढ़ाकर 1.60 लाख रुपये कर दिया गया है.
कौन बनवा सकता है KCC?
खेती-किसानी से जुड़ा कोई भी शख्स चाहे वह अपने खेत में खेती करता हो यो किसी और की जमीन पर किसानी करता हो, किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकता है. केसीसी के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की लोन की अवधि समाप्त होने तक न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 75 साल होना चाहिए. 60 साल से ज्यादा उम्र के आवेदक के लिए एक सह-आवेदक होना जरूरी है. यह आवेदक का नजदीकी रिश्तेदार हो सकता है. सह-आवेदक की उम्र 60 साल से कम होना जरूरी है.
आवेदन के जरूरी दस्तावेज
केसीसी के लिए आवेदक से अलग-अलग बैंक अलग-अलग डॉक्युमेंट्स मांगते हैं, लेकिन कुछ बेसिक डॉक्युमेंट्स आवेदक के पास होने ही चाहिए. इनमें आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस होने चाहिए. इसके अलावा आवेदक का एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ भी आवदेन के लिए जरूरी है. केसीसी के लिए कई बैंक ऑनलाइन आवेदन की सुविधा देते हैं. इसके लिए उनके ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त किया जा सकता है.

