BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

by bnnbharat.com
June 1, 2020
in Uncategorized
फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

फार्मा उद्योग को पूरा सहयोग देगी सरकार: पीयूष गोयल

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने फार्मा उद्योग को पूरे सहयोग का आश्वासन देते हुए रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत अभियान में फार्मा की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.

गोयल ने फार्मा उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ विडियो के जरिये बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना महामारी के काल में फार्मा उद्योग ने देश के लिये सराहना अर्जित की है. भारतीय फार्मा उद्योग ने लगभग 120 देशों को दवा और चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति की है. बैठक में मंत्रालय में राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सोम प्रकाश तथा सचिव स्तर के अथिकारी मौजूद थे.

उन्होंने कहा कि फार्मा उद्योग की प्रतिबद्धता के कारण भारत पूरी दुनिया की फार्मेसी के तौर जाना जा रहा है. इससे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा बढी है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में हाईड्रोक्सीक्लोरोक्वीन तथा पेरासिटामोल का पर्याप्त भंडार है. इसलिये सरकार ने इनका निर्यात खोल दिया है.

उन्होंने कहा कि सरकार ने कई योजना और कार्यक्रम शुरू किये हैं जो भारत को एक मजबूत राष्ट्र बनने में सहायता करेंगे. उन्होंने कारोबारियों के सवालों पर कहा कि मियादी ऋण, मुद्रा ऋण एवं अन्य मुद्दों से जुड़ी दूसरी समस्याओं को वित्त मंत्रालय के समक्ष उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन अवधि के दौरान राष्ट्र ने खुद को कोविड-19 महामारी से लड़ने तथा क्षमता निर्माण के लिए तैयार किया. सुरक्षा उपकरणों जैसे कि मास्क, सैनिटाइजर, दस्ताने, पीपीई के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिला है और स्वास्थ्य क्षेत्र के बुनियादी ढ़ांचा विकसित करने में तेजी आई है .

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हिंदपीढ़ी को पूर्ण रूप से कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने का फैसला

Next Post

NHM कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Next Post
NHM कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

NHM कर्मियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d