BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार के खजाने को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करेगी: मुख्यमंत्री

by bnnbharat.com
January 7, 2020
in Uncategorized
सरकार के खजाने को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करेगी: मुख्यमंत्री

सरकार के खजाने को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करेगी: मुख्यमंत्री

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड का खजाना खाली या नहीं, इसे लेकर राज्य सरकार बहुत ही श्वेत पत्र जारी करेगी. विधानसभा से बाहर निकलने के बाद पत्रकारों से बातचीत में हेमंत सोरेन ने कहा कि आज सदन में व्यवस्था के तहत द्वितीय अनुपूरक बजट पेश किया गया. उन्होंने कहा कि खजाना खाली है या नहीं, इसे लेकर सरकार जल्द ही श्वेत पत्र जारी करेगी. उन्होंने पक्ष-विपक्ष द्वारा सर्वसम्मति से रवींद्रनाथ महतो को विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी.

नयी सरकार विकास कार्यां को आगे बढ़ाये: नीरा यादव

विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत में भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि जिस तरह उनकी सरकार ने पांच वर्षां में राज्य के सर्वांगीण विकास का काम किया है. नयी सरकार को शुभकामनाएं है. पिछली सरकार की तरह काम करें, हर क्षेत्र में विकास के नये आयम स्थापित होने की उम्मीद है. उन्होंने बताया कि पिछली सरकार ने रांची को एजुकेशन हब बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं छोड़ा था, नयी सरकार ने चहुमुखी विकास किया था इसी को यह सरकार आगे ले जाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बिना पक्ष विपक्ष का ध्यान रखें जनहित का कार्य करें यह लोकतंत्र की खूबसूरती है.

उन्होंने कहां कि वे मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक यह बात पहुंचाना चाहते हैं कि रांची में कड़ाके की ठंड पड़ रही है ऐसे जो गरीब जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है सरकार कोई जगह देकर टेंट लगाकर उन्हें कंबल मुहैया कराएं.

नयी सरकार से काफी उम्मीदें: बंधु तिर्की

झारखंड विकास मोर्चा विधायक बंधु तिर्की ने कहा नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं, लोगों को उम्मीद है कि सरकार बेहतर करके दिखाएगी. इस मौके पर आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा जो राज्य के खजाने की स्थिति अच्छी नहीं है ऐसे में पूर्ण बजट पेश करना चाहिए था.

भाजपा सरकार की तरह 16 नहीं, 5 वर्षां में काम होगा: सत्यानंद भोक्ता

राजद विधायक और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि राज्यपाल के अभिभाषण में दर्शाया है गरीबों का विकास कैसे होगा. 2020 में झारखंड का विकास कैसे होगा. इस पर सरकार काम करेगी और सारा एजेंडा तय कर लिया गया है, जो भी मूलभूत समस्या है, किसान और मजदूरों की परेशानियों को दूर किया जाएगा. उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार भाजपा सरकार की तरह 16 वर्ष का समय नहीं लेगी. यह सारे काम 5 वर्ष में हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कहा यह झारखंड है यहां धन की कमी नहीं है, यहां बस काम करने की मन की कमी है. मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि राज्यपाल ने जो अभिभाषण दिया उसमें गरीबों की बात की गई है. शिक्षा की बात की गई है.

भाजपा सरकार के काम को आगे बढ़ाने की जरूरत: बाउरी

भाजपा विधायक अमर बाउरी ने कहा कि अनुपूरक बजट में भाजपा शासन में किये गये अच्छे कार्यां की झलक है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि भाजपा सरकार ने विकास को बढ़ाने की जो पहल की गयी थी, उसे यह सरकार आगे बढ़ेगी. उन्होंने यह भी कहा कि नई सरकार के आने से नक्सलियों का मनोबल बढ़ा है, उन्हें लगता है कि इस सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए और जैसी लगाम ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर बीजेपी सरकार के द्वारा लगायी गयी थी, इसी तरह लगाम लगाया जाए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दर्जनों मोबाइल व एटीएम जब्त

Next Post

कुलपति एवं दिल्ली पुलिस के इशारे पर हुआ जेएनयू कांडः एम0 तौसीफ

Next Post
कुलपति एवं दिल्ली पुलिस के इशारे पर हुआ जेएनयू कांडः एम0 तौसीफ

कुलपति एवं दिल्ली पुलिस के इशारे पर हुआ जेएनयू कांडः एम0 तौसीफ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d