BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड के युवाओं के अपेक्षाओं के अनुरूप मार्ग प्रशस्त करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

by bnnbharat.com
March 1, 2020
in Uncategorized
झारखंड के युवाओं के अपेक्षाओं के अनुरूप मार्ग प्रशस्त करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

झारखंड के युवाओं के अपेक्षाओं के अनुरूप मार्ग प्रशस्त करेगी सरकार: हेमंत सोरेन

Share on FacebookShare on Twitter
  • बड़ी संख्या में आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन और स्वागत किया

  • आने वाले 5 वर्ष में राज्य की दिशा और दशा बदलेगी: हेमंत सोरेन

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में हमारी सरकार झारखंड की दिशा और दशा बदलेगी. वर्तमान सरकार विकास की ऐसी नींव रखेगी जिसकी जड़ें इतनी मजबूत होंगी कि पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों को इसका लाभ मिलता रहेगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में रहने वाले सभी जाति, समुदाय, धर्म, सभी वर्ग के लोगों का मान-सम्मान का ख्याल रख कर हमें विकास के पथ पर अग्रसर होना है. सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान हो यही मेरा लक्ष्य है. उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज सीरमटोली स्थित होटल मेपल वुड में आदिवासी बुद्धिजीवी मंच झारखंड के द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए कही.

झारखंड के युवाओं के अपेक्षाओं के अनुरूप सरकार आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेगी

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि आप सभी प्रबुद्धजनों का सहयोग और सुझाव लेकर हमें एक लंबी लकीर खींचनी है. सिर्फ अभी नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का भी चिंता सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि आप सभी के सहयोग से वर्तमान सरकार झारखंड के लोगों के अपेक्षाओं के अनुरूप मार्ग प्रशस्त करेगी. यहां के युवा जिस तरह आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें उसी प्रकार अवसर देने का काम किया जाएगा.

विकासात्मक कार्यों को लेकर सरकार गहन चिंतन और मंथन कर रही है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ ही समय पहले आप लोगों ने राज्य की बागडोर हमारे हाथों में सौंपी है. मैनें जबसे राज्य की बागडोर संभाली है तब से लगातार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र तथा सभी विकासात्मक कार्यों को लेकर गहन चिंतन और मंथन सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि छोटे से समय में ही व्यस्तता बढ़ी है. आम लोगों की समस्याओं के निस्तारण के साथ-साथ कार्यपालिका से जुड़े हुए दायित्वों का भी निर्वहन किया जा रहा है. कार्यपालिका से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की कोई गलती न हो इसका भी पूरा ध्यान सरकार रख रही है.

चुनौती को अवसर में बदलना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामने बहुत बड़ी चुनौती है परंतु मैं इस चुनौती को अवसर में बदलने की कोशिश पर लगा हूं. झारखंड की परंपरा और संस्कृति को अक्षुण्ण रखते हुए राज्य को प्रगति की ओर ले जाना है. सदियों से ही यहां के सरल और सीधे साधे लोगों को विकास के नाम पर ठगा और छला गया है. सरकार की योजनाओं का लाभ सही तरीके से लोगों को नहीं मिल पाया, जितना मिलना चाहिए था. झारखंड के लोगों ने विपत्तियों को भी हंसते खेलते झेला है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने जिस प्रकार वर्तमान सरकार पर विश्वास और भरोसा जताया है इस पर मैं खरा उतर सकूं निरंतर मेरा ऐसा प्रयास है. राज्य सरकार सभी कार्य और दायित्व सकारात्मकता और प्रतिबद्धता के साथ पूरा करेगी.

मुख्यमंत्री ने आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के प्रति आभार जताया

मुख्यमंत्री ने आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के लोगों के प्रति आभार जताया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप लोगों ने मुझे जो सम्मान और स्नेह दिया इसके लिए मैं आप सभी के प्रति आभार प्रकट करता हूं.

इस अवसर पर आदिवासी बुद्धिजीवी मंच के विक्टर मालटो, प्रेमचंद मुर्मू, मेडलिन तिर्की, सभी बिशप एवं विभिन्न संगठनों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जंगली हिरण का बच्चा भटक कर पहुंचा गांव, आवारा कुत्तों ने नोच कर मार दिया

Next Post

2 अफीम तस्कर अफीम के साथ गिरफ्तार

Next Post
2 अफीम तस्कर अफीम के साथ गिरफ्तार

2 अफीम तस्कर अफीम के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d