BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

असंगठित क्षेत्र के 4.5 लाख श्रमिकों को बीमा सुविधाओं का लाभ प्रदान करेगी सरकार

by bnnbharat.com
July 29, 2019
in Uncategorized
असंगठित क्षेत्र के 4.5 लाख श्रमिकों को बीमा सुविधाओं का लाभ प्रदान करेगी सरकार

Government will provide 4.5 lakh workers of unorganized sector insurance facilities

Share on FacebookShare on Twitter

दीपक
रांची: झारखंड सरकार ने राज्य के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को बीमा सुविधा का लाभ देने का निर्णय लिया है. योजना के तहत 4.50 लाख कामगारों को बीमीत किया जायेगा.

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत निबंधित कामगारों को दो लाख रुपये तक का इंश्योरेंस सरकार की तरफ से कराया जायेगा.18 वर्ष से 50 वर्ष तक के कामगारों के लिए यह योजना शुरू की गयी है. इसमें निबंधित कामगारों का बैंक खाता होना अनिवार्य किया गया है.

Also Read This : JCI का एक्सपो उत्सव 2019 : 20 से 24 सितंबर तक

श्रम नियोजन और प्रशिक्षण विभाग की तरफ से सभी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों (LEO) को असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का निबंधन करने का टास्क दिया गया है. निबंधित होनेवाले कामगारों को योजना का लाभ संबंधित जिलों के श्रम अधीक्षक दिलवाने की औपचारिकताएं पूरी करेंगे.

राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार की पहल पर इस योजना की शुरूआत की है. इसके लिए 30 सितंबर तक का टास्क सभी श्रम विभाग के अधिकारियों को दिया गया है. मुख्यालय स्तर पर श्रमायुक्त और उप श्रमायुक्त स्तर के अधिकारियों को योजना से संबंधित निबंधन और अन्य औपचारिकताओं की मॉनिटरिंग करने की जवाबदेही भी सौंपी गयी है.

कैसे मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री जीवन ज्योती बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में निबंधन की राशि (प्रीमियम) का पैसा राज्य सरकार और केंद्र के सहयोग से दिया जायेगा. 171 रुपये का एक व्यक्ति का प्रीमियम सरकार की तरफ से भारतीय जीवन बीमा निगम को दिया जायेगा. इससे संबंधित मैचिंग ग्रांट केंद्र सरकार संबंधित बीमा कंपनी को उपलब्ध करायेगी. योजना में यदि बीमीत व्यक्ति का असामयिक निधन होता है, तो उसके आश्रितों को 4 लाख रुपये का लाभ भारतीय जीवन बीमा निगम की तरफ से दिया जायेगा. इसके अलावा एक हाथ, एक पैर अथवा पूरी विकलांगता को लेकर अलग-अलग स्लैब के जरिये भुगतान करने का निर्देश दिया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पूर्व विधायक जलेश्वर महतो की खामियां गिनाते सुबह से रात हो जाएगी: ढुल्लू महतो

Next Post

दुष्कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर, पीड़िता ने थाने में लगाई खुद को आग

Next Post
दुष्कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर, पीड़िता ने थाने में लगाई खुद को आग

दुष्कर्म मामले में कार्रवाई नहीं होने पर, पीड़िता ने थाने में लगाई खुद को आग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d