BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

प्रवासी श्रमिकों को काम देगी सरकार, बनाए जाएंगे जॉब कार्ड: शिवराज सिंह चौहान

by bnnbharat.com
May 20, 2020
in समाचार
प्रवासी श्रमिकों को काम देगी सरकार, बनाए जाएंगे जॉब कार्ड: शिवराज सिंह चौहान

प्रवासी श्रमिकों को काम देगी सरकार, बनाए जाएंगे जॉब कार्ड: शिवराज सिंह चौहान

Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल: दूसरे प्रदेशों से घर लौटे 4.63 लाख से ज्यादा श्रमिकों को अब सरकार रोजगार देगी. इसके लिए श्रमिकों का पंजीयन कराकर एवं जॉब कार्ड बनाकर मनरेगा के तहत काम दिया जाएगा. वहीं उनकी योग्यता के आधार पर विभिन्न उद्योगों व अन्य कार्यो में लगाया जाएगा. यह बात बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही. वे मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे.

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पंजीयन में श्रमिक की श्रेणी (कुशल, अकुशल और अ‌र्द्धकुशल) का साफ-साफ उल्लेख करें, ताकि उन्हें उनकी योग्यता के मुताबिक काम दिलाया जा सके. यहां अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान ने बताया कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित क्षेत्र 701 रह गए हैं.

10 जिले संक्रमण मुक्त हैं. इनमें कटनी, नरसिंहपुर और बालाघाट में अभी तक प्रकरण नहीं आया. जबकि सात जिले (आगर-मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, शहडोल और शाजापुर) संक्रमण मुक्त हो गए हैं. खरगोन भी रेड से ग्रीन जोन में आ गया है.

13.60 लाख किसानों से 98.14 लाख एमटी गेहूं खरीदा समीक्षा में बताया गया कि अभी तक 13.60 लाख किसानों से 98.14 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है. इसमें से 83.32 लाख मीट्रिक टन का परिवहन और भंडारण हो चुका है. वहीं 10 लाख किसानों को 11,500 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई किसान न छूटे और बाहरी व्यक्ति सरकारी केंद्रों पर गेहूं बेच न पाए. 4.63 लाख श्रमिकों की घर वापसी सरकार का दावा है कि अब तक 4.63 लाख श्रमिकों की घर वापसी हो चुकी है. वहीं, 50 हजार श्रमिकों का आना संभावित है. प्रदेश की सीमा पर आ रहे अन्य प्रदेशों के श्रमिकों को राज्य की सीमा तक भेजने के लिए 850 बसों का इंतजाम किया है.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आखिर अपनी सभी ट्रेनें क्यों नहीं चला रही है रेलवे: आप

Next Post

भारत से आ रहा कोरोना वायरस चीन, इटली से ज्यादा घातक: PM ओली

Next Post
भारत से आ रहा कोरोना वायरस चीन, इटली से ज्यादा घातक: PM ओली

भारत से आ रहा कोरोना वायरस चीन, इटली से ज्यादा घातक: PM ओली

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d