BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आनेवाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाएगी सरकार

by bnnbharat.com
May 1, 2020
in Uncategorized
आनेवाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाएगी सरकार

आनेवाले सभी प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक बस से पहुंचाएगी सरकार

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: प्रवासी मजदूरों को झारखण्ड लाने के संबंध में एक अहम बैठक हटिया रेलवे स्टेशन में आयोजित की गई. इस बैठक में परिवहन सचिव के. रवि कुमार, उपायुक्त रांची राय महिमापत रे, एसएसपी अनीस गुप्ता, एस पी सिटी सौरभ, एस पी ट्रैफिक अजित पीटर डुंगडुंग, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार एडिशनल डीआरएम (ADRM) अजित सिंह यादव, रेलवे पी आर ओ (CPRO) नीरज कुमार, सीनियर डी सी एम अवनीश, रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट प्रशांत सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिया गया.

जो भी प्रवासी मजदूर झारखण्ड आएंगे और हटिया रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे उनको रिसीव करने के लिए कोई भी परिजन नहीं आएंगे. सभी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की सुविधा सरकार के द्वारा की जाएगी.

बैठक के दौरान जिला परिवहन पदाधिकारी को यह निर्देश दिया गया है कि किस जिले में कितने मजदूरों को भेजना है उस हिसाब से बसों की पर्याप्त व्यवस्था करें तथा बस रवाना करने के लिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उन्हें अपने जिला भिजवाना सुनिश्चित करेंगे. जिला परिवहन पदाधिकारी सभी बस चालकों और बस कर्मियों के मोबाइल नंबर को संबंधित पदाधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे.

सभी बस कर्मियों को कोविड-19 के रोकथाम से सम्बंधित सुरक्षा के उपायों के बारे में बस रवानगी से पूर्व महत्वपूर्ण ब्रीफिंग की जाएगी. जो भी मजदूर ट्रेन से आएंगे उनको उनके संबंधित जिला के बस पर बिठाया जाएगा. इस हेतु लगातार माइकिंग की जाएगी. सोशल डिस्टनसिंग का संधारण करने तथा अन्य सुरक्षा उपायों के बारे में लगातार माइकिंग की जाएगी.

रेलवे कोच में यात्रा करने के दौरान ही सभी लोगों को रेलवे कर्मियों के द्वारा कोविड सुरक्षा उपायों के बारे में ब्रीफिंग की जाएगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

‘मारवाड़ी युवा मंच द्वारा 7 दिनों से मानव एवं बेजुबान पशुओं को कराया जा रहा भोजन

Next Post

CM केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में होते रहेंगे प्लाज्मा ट्रायल

Next Post
CM केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में होते रहेंगे प्लाज्मा ट्रायल

CM केजरीवाल ने कहा, दिल्ली में होते रहेंगे प्लाज्मा ट्रायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d