BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

CAPF कैंटीन में स्वदेशी सामान बेचने का सरकार ने वापस लिया आदेश

by bnnbharat.com
May 21, 2020
in Uncategorized
CAPF कैंटीन में स्वदेशी सामान बेचने का सरकार ने वापस लिया आदेश

CAPF कैंटीन में स्वदेशी सामान बेचने का सरकार ने वापस लिया आदेश

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) ने गुरुवार को 15 मई को दिए अपने उस आदेश पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों (CAPF) की कैंटीन में अब केवल स्वदेशी सामान ही बेचे जाएंगे. गृह मंत्रालय से मिले आदेश के बाद से CAPF ने देश भर में चलने वाली कैंटीन के लिए 400 से अधिक वेंडरों से अपनी खरीद के सभी ऑर्डर ‘फिलहाल स्थगित’ कर दिए थे. इन कैंटीन से करीब 50 लाख अर्द्धसैनिक बल के कर्मी और उनके परिवार सामानों की खरीद करते हैं.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 13 फरवरी को घोषणा की थी कि कैंटीन एक जून से केवल स्वदेशी उत्पादों की बिक्री करेंगे ताकि घरेलू उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके. केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडारण निकाय ने हाल में आदेश जारी कर हर तरह की सामग्री के ऑर्डर पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया गया और यह रोक तब तक रहेगी जब तक कि गृह मंत्रालय से स्वदेशी कंपनियों और उत्पादों को लेकर निर्देश प्राप्त नहीं हो जाता है. केंद्रीय पुलिस कल्याण भंडारण निकाय की ओर से सभी अर्द्धसैनिक या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल को सूचना दी गई है कि जो ऑर्डर पहले ही दिए जा चुके हैं और जितने भी सामान की आपूर्ति होने वाली है उन्हें अगले आदेश तक स्वीकार किया जाएगा. इसके साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जिन सामान को भेजने की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है उन्हें तत्काल प्रभाव से रद्द किया जाए. आदेश में कहा गया कि फिलहाल स्टोरेज में रखे गए माल को बेचने पर डरने की जरूरत नहीं है, जो माल नहीं बिका है उसे सप्लायर को वापस लौटाने की जरूरत नहीं है.

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा थ, “मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लाएं व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें. यह पीछे रहने का समय नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का समय है. हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है.’ अमित शाह ने कहा, ‘आइए हम सब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

द मैक टीम कर रही है लोगों की मदद, मिटा रहे हैं भूख और प्यास

Next Post

लॉकडाउन में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने से झारखंड में भगदड़ नहीं मची: रामेश्वर उरांव

Next Post
लॉकडाउन में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने से झारखंड में भगदड़ नहीं मची: रामेश्वर उरांव

लॉकडाउन में फंसे लोगों को मदद पहुंचाने से झारखंड में भगदड़ नहीं मची: रामेश्वर उरांव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d