रांची: दिनांक- 26.2.2020 को भ्रष्टाचार निरोधक ब्युरो, द्वारा रांची नगर निगम कार्यालय, धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची एवं डोरंडा थाना पर छापेमारी की जा रही है तथा वहां होने वाले क्रियाकलापों के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है.
छापेमारी के लिए महानिदेशक- सह- ब्यूरो प्रमुख एसीबी, द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक एसीबी द्वारा टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है.
सूत्रों के अनुसार, अनियमितता और भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद एसीबी के डीजी ने यह आदेश दिया है. खबर लिखे जाने तक एसीबी की टीम एक साथ रांची नगर निगम कार्यालय के अलावा धनबाद नगर निगम कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस रांची और डोरंडा थाना में छापेमारी कर रही है.
मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग झारखंड के संकल्प संख्या- 1623 दिनांक-07/08/2015 के कंडिका 2(V) के आलोक में उक्त छापेमारी की जा रही है.

