BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं: कांग्रेस

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in Uncategorized
कोरोना को लेकर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार इस महामारी को लेकर या तो अंधेरे में तीर मार रही है या हकीकत छिपा रही है, इसीलिए उसके प्रवक्ता विरोधाभासी बयान दे रहे हैं.

कांग्रेस प्रवक्ता अजय माकन ने शनिवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र सरकार की नीति साफ नहीं है और उसकी टास्क फोर्स के सदस्यों के बीच समन्वय का अभाव नजर आता है.

इस महामारी को कब तक नियंत्रित किया जा सकता है या इसका चरम कब होगा, इस बारे में कोरोना वायरस से लड़ने के लिए गठित प्रधानमंत्री टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. वी के पॉल, डॉ रणदीप गुलेरिया और लव अग्रवाल के बयानों में एकरूपता नहीं है.

माकन ने कहा कि कोरोना टास्क फोर्स के प्रवक्ताओं के बयान अलग-अलग और विरोधाभासी हैं जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है. इन बयानों से साफ होता है कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति नहीं है, इसीलिए डॉ पॉल कहते हैं कि 16 मई कोरोना संक्रमण का चरम होगा, एम्स के निदेशक डॉ गुलेरिया जून या जुलाई में इसका चरम आना बताते हैं और स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल कहते हैं कि इसका कोई चरम ही नहीं होगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कहा था कि सिर्फ 21 दिन दीजिए, कोरोना वायरस से लड़ाई को जीत लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमितों के मामले 60 हजार के पार हो चुके हैं तथा यह संख्या लगातार बढ़ रही है और किसी को पता नहीं है कि कब तक इस महामारी से निजात मिल सकेगी.

मोदी ने पहला लॉकडाउन शुरू करते हुए देश की जनता से महामारी पर नियंत्रण के लिए 21 दिन का समय मांगा था. यह अवधि खत्म होने पर उन्होंने खुद देश के सामने आकर तीन मई तक लॉकडाउन को बढाया और तीसरी बार लॉकडाउन 17 मई तक बढ़ाया तो वह सामने नहीं आए और सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर तीसरा लॉकडाउन लागू कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विशाखापत्तनम गैस लीक मामला: कंपनी पर 50 करोड़ का जुर्माना

Next Post

मजदूरों का है सबसे बुरा हाल, शोषणकारी आदेश जारी कर रही हैं सरकार: मायावती

Next Post
मजदूरों का है सबसे बुरा हाल, शोषणकारी आदेश जारी कर रही हैं सरकार: मायावती

मजदूरों का है सबसे बुरा हाल, शोषणकारी आदेश जारी कर रही हैं सरकार: मायावती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d