रांची: झारखंड सरकार को जगाने हेतु झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देश पर झारखंड भाजपा के मीडिया पैनिलिस्ट अजय राय ने आज अपने आवास पर प्रातः 10 बजे से उपवास शुरु किया है.
अजय राय ने कहा कि ये एक दिवसीय उपवास झारखंड के बाहर फंसे लाखों श्रमिक मजदूर भाई व हजारों छात्र, छात्रायें ,चिकित्सा सुविधा के लिये राज्य से बाहर गए मरीजों और उनके परिजनों की घर वापसी को लेकर यह किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि इनको वापस घर लाना सरकार की जवाबदेही है. इन्ही सारी समस्याओं पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु पार्टी ने एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम रखा है जिसका अनुसरण भाजपा के हर कार्यकर्ता कर रहे हैं.

