BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी: आलोक दूबे

by bnnbharat.com
August 1, 2020
in Uncategorized
लालू प्रसाद की सुरक्षा और स्वास्थ्य का ध्यान रखना सरकार की जिम्मेवारी: आलोक दूबे
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को कोरोना संक्रमण केबढ़ते खतरे और सुरक्षा कारणों से रिम्स के पेइंग वार्ड से शिफ्ट किये जाने को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एकीकृत बिहार में मुख्यमंत्री और केंद्र में मंत्री रह चुके है, पार्टी उनके स्वास्थ्य की सलामती चाहती है और सरकार की भी यह नैतिक जिम्मेवारी है कि वह हर किसी के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ख्याल रखे.

ऐसे में उन्हें यदि रिम्स के पेइंग वार्ड से शिफ्ट किया जा रहा है, तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों हो रहा है. भाजपा नेता खुद ही बताये कि उनके शीर्ष नेताओं के साथ मौजूदा नेतृत्व ने जिस तरह का व्यवहार किया और साइडलाइन लगा दिया, क्या उसी तरह से सभी दल अपने बड़े नेताअें का अपमान करें. कांग्रेस का चरित्र हमेशा अपने नेताओं का सम्मान करने की रही है.

प्रदेश प्रवक्ता नेभाजपा सांसद निशिकांत दूबे के भी उस बयान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया है, जिसमें भाजपा सांसद ने बाबा बैद्यनाथधाम और वासुकिनाथधाम मंदिर पर उच्चतम न्यायालय के आदेश को राज्य सरकार पर तमाचा बताया था.

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय की ओर से कोई तमाचा या घूसा नहीं मारा गया, बल्कि सरकार को कुछ सलाह दी गयी है और सरकार राज्य सरकार के हर सलाह और आदेश का सम्मान करती है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत

Next Post

टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का आरोप

Next Post
टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का आरोप

टोल प्लाजा कर्मियों पर मारपीट का आरोप

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d