BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

राज्यपाल- सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड स्थित बरही में नवनिर्मित महिला महाविद्यालय और गुमला जिला के घाघरा प्रखंड में नवनिर्मित मॉडल डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया

by bnnbharat.com
January 27, 2021
in समाचार
राज्यपाल- सह कुलाधिपति द्रौपदी मुर्मू ने लोहरदगा के सेन्हा प्रखंड स्थित बरही में नवनिर्मित महिला महाविद्यालय और गुमला जिला के घाघरा प्रखंड में नवनिर्मित मॉडल डिग्री महाविद्यालय का उद्घाटन किया
Share on FacebookShare on Twitter

Ranchi:- बेहतर व्यक्तित्व, समाज औऱ राष्ट्र निर्माण के लिए शिक्षा ही सशक्त माध्यम है. विकास का सफर शिक्षा के रास्ते से ही शुरू होता है. हर विद्यार्थी को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसे सुनिश्चित किया जाना बेहद जरूरी है. माननीया राज्यपाल- सह कुलाधिपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू आज लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड स्थित बरही में नवनिर्मित महिला महाविद्यालय का उद्घाटन कर रही थी. माननीया राज्यपाल ने वहीं से गुमला जिला के घाघरा प्रखंड में नवनिर्मित मॉडल डिग्री महाविद्यालय का भी उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

 शिक्षा का स्तर बेहतर हो

माननीया राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थियों को सिर्फ शिक्षा नहीं दी जाए, बल्कि शिक्षा का स्तर ऐसा होना चाहिए, ताकि उसके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके और इसमें शिक्षकों की सबसे अहम भूमिका है.

 महिला शिक्षा पर विशेष जोर

माननीया राज्यपाल ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी मामले में पुरुषों से कमजोर नहीं हैं. हर क्षेत्र में महिलाएं अपना परचम लहरा रही हैं. ऐसे में जरूरी है कि महिला शिक्षा को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा मिले. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई राज्यों की तुलना में महिलाओं की संख्या का अनुपात ज्यादा है. इस वजह से महिला शिक्षा के लिए व्यवस्था को और मजबूत बनाने की जरूरत है. इस दिशा में सरकार के द्वारा पहल भी की जा रही है.

 उन्होंने कहा कि महिला शिक्षा से ही महिला सशक्तिकरण को और मजबूती दी जा सकती है.

 जॉब ओरिएंटेड कोर्सेज आज की जरूरत है

माननीया राज्यपाल ने कहा कि आज के परिवेश में रोजगारपरक पाठ्यक्रम की महत्ता सबसे अधिक है. विद्यार्थियों का रूझान वैसे पाठ्यक्रम की ओर ज्यादा है, जो उन्हें रोजगार से जोड़ता है. ऐसे में विद्यार्थियों की मानसिकता और पसन्द को देखते हुए विद्यालयों और महाविद्यालयों में जॉब ओऱिएंटेड कोर्सेज की पढ़ाई हो.  उन्होंने इसके लिए सिलेबस में बदलाव करने पर भी जोर दिया.

 बन रहे हैं कई नए महाविद्यालय

राजपाल ने कहा कि  राज्य में ग्यारह महिला महाविद्यालय तथा रांची विश्वविद्यालय के अंतर्गत तीन महिला महाविद्यालय बन रहे हैं. गुमला जिले के घाघरा में एक और सिमडेगा जिले के बानो में एक मॉडल डिग्री महाविद्यालय खुल रहा है. नए महाविद्यालयों के खुलने से विद्यार्थियों खासकर छात्राओं को पढ़ाई के लिए  औऱ बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी.

 महिलाएं बनें सशक्त

माननीया राज्यपाल ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनें और वे अपनी सुरक्षा स्वंय कर सकें, इसके लिए उन्हें जूडो-कराटे, ताइक्वांडों जैसी परंपरगत सुरक्षात्मक कलाएं सीखनी चाहिए. इससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बन सकेंगी.

 नैतिक गुण एवं मानवीय मूल्यों को विकसित किया जाना चाहिये

 माननीया राज्यपाल ने कहा  बच्चों में नैतिक गुण भी विकसित किए जाने चाहिए. बच्चों को नैतिक शिक्षा भी देना चाहिए ताकि एक अच्छा और बेहतर मानव भी बन सके.

 लोकल से वोकल बनें

माननीया राज्यपाल ने कहा कि आप लोकल से वोकल बनें. इससे आप स्वयं सशक्त बनेंगे और दूसरों को भी आत्मनिर्भर बना पाएंगे. इससे सशक्त राष्ट्र का निर्माण होगा.

 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों की सराहना

माननीया राज्यपाल ने कहा कि कई कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में जाने का मौका मिला. आज केजीबीवी में सुविधाएं बढ़ी हैं. इन विद्यालयों में पढ़ाई अच्छी हो रही है.  रिजल्ट अच्छे हो रहे हैं. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में बेटा-बेटी में कोई भेदभाव नहीं है. पढ़ाई करने से बेटियां जिंदगी की रास्ता स्वयं ढूंढ लेंगी. उन्होंने अपने संबोधन में यह भी कहा कि मुझे झारखंड से बेहद लगाव है. यहां के लोगों का मुझे भरपूर प्यार मिल रहा है.

  छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा

इस मौके पर राज्य के योजना-सह-वित्त, वाणिज्यकर, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले मंत्री डाॅ रामेश्वर उरांव ने कहा कि गुमला व लोहरदगा में एक-एक महिला महाविद्यालय की स्थापना होना बहुत खुशी का क्षण है. जिले में साक्षरता दर बढ़ी है. आप शिक्षित होंगे तो आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. माॅडल सिस्टम  विकसित होगा. शिक्षक अच्छे व समर्पित हों, विद्यार्थी अच्छे हों. यहां पढ़नेवाली छात्राओं को लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा.

 महिला शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे अहम बदलाव

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि आज महिला शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन जिले में हुआ है. महिला महाविद्यालय की स्थापना हुई है. ग्रामीण क्षेत्रों में महाविद्यालय बनने से सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं के लिए शैक्षणिक संस्थान में बढ़ोत्तरी हुई है. शिक्षा के सतत् विकास को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित होकर चलने की आवश्यकता है.

 कार्यक्रम में बिशुनपुर विधायक श्री चमरा लिण्डा, रांची विवि के कुलपति डाॅ रमेश कुमार पांडेय, प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार और जिला प्रशासन एवं विश्वविद्यालय  के कई पदाधिकारी मौजूद थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजबूत लोकतंत्र संविधान की आत्मा: दीपक प्रकाश

Next Post

एक साल में ही राज्य सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर….लाल सिंह आर्य

Next Post
एक साल में ही राज्य सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर….लाल सिंह आर्य

एक साल में ही राज्य सरकार का दलित विरोधी चेहरा उजागर....लाल सिंह आर्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d