रांची:- झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव हो गयी है और उन्हें शनिवार शाम को रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल उन्हें कोई परेशानी नहीं है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को अस्पताल लाने के पहले सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया. इसके अलावा मौके पर सभी आला अधिकारी मौजूद रहे. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर रखे हुए है और चिंता की कोई बात नहीं बतायी गयी है.
गौरतलब है कि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कुछ दिन पहले ही कोरोना का टीका लगवाया था,इसलिए यह जांच की जा रही है कि संक्रमण का फैलाव कितना हुआ है और यह कितना खतरनाक हो सकता है.
इधर,कोडरमा से भाजपा की सांसद अन्नपूर्णा देवी भी कोराना संक्रमण की चपेट में आ गई हैं. उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है. डॉक्टरों की सलाह पर वे होम आइसोलेशन में हैं. इस बीच सिंदरी से भाजपा के विधायक इंदजीत महतो को एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है.

