Ranchi; माननीया राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि चेतन चौहान एक अच्छे क्रिकेट खिलाड़ी, कमेंटेटर के साथ-साथ कुशल एवं प्रखर वक्ता और जननेता थे जो लोगों से निरंतर जुड़े रहते थे. राज्यपाल महोदया ने उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को चिरशांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.

