रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने राज भवन आकर मुलाकात की तथा राज्यपाल महोदया को आगामी 22 नवंबर को झारखंड राज्य विधानसभा के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होनेवाले कार्यक्रम में भाग लेने हेतु निमंत्रित किया.

