रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल के निधन पर गहरा दुःख एवं शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि वे एक लोकप्रिय समाजसेवी व जननेता के साथ संवेदनशील व्यक्ति थे. ईश्वर उनकी आत्मा की चिरशांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें.

