रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू मेडिका अस्पताल से वापस राजभवन लौट गईं हैं. वे राजभवन में ही आइसोलेशन में रहेंगी.
बता दें कि शनिवार को उनकी कोरोना संक्रमण की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. जिसके बाद उन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

