रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस-पब्लिक सहयोग की भावना विकसित करने पर बल दिया है. राज्यपाल सोमवार को राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउउंड में 17वीं झारखंड राज्य पुलिस मीट 2019 के उदघाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी.
राज्यपाल ने पुलिस मीट के उदघाटन समारोह के मौके पर परेड की सलामी लेने के साथ, शांति के प्रतीक कबूतर और बलून को उड़ा कार्यक्रम का उदघाटन किया गया.
इस मौके पर पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी डीजीपी कमल नयन चौबे, डीजी मुख्यालय पीआरके नायडू, एडीजी अपराध अनुसंधान अनुराग गुप्ता, एडीजी मुरारी लाल मीणा सहित अन्य उपस्थित थे.
कार्यक्रम की शुरुआत परेड की सलामी से हुई इसमें स्वान दस्ता सहित कई जिलों के पुलिस अधिकारी पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल हुए. ड्यूटी मीट आज से 12 तारीख तक चलेगा. प्रत्येक वर्ष अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा पुलिस ड्यूटी मीट का आयोजन किया जाता है. इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. 12 फरवरी को विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा.

